How To Store Chopped Fruits
How To Store Chopped Fruits
गर्मियों के मौसम में एक तरह से फलों की बाहार सी आ जाती है. केला, तरबूज, खरबूज, आम और ना जाने क्या-क्या, लेकिन कई बार होता है कि हम किसी एक फल को पूरा नहीं खा पाते हैं. जैसे एक बड़ा तरबूज कोई अकेला इंसान अकेला नहीं खा सकता, ऐसे में तरबूज का पॉर्शन काट लिया जाता है और बाकी का वापस रख दिया जाता है. जो लोग फिटनेस को लेकर काफी सजग होते हैं, वह एक तरह से फ्रूट सलाद खाना पसंद करते हैं. इसमें कई फलों को थोड़ा-थोड़ा काट कर रखा जाता है. अब जो फल बाकी का बच जाएगा उसे को स्टोर करना पड़ेगी ही. लेकिन गर्मियों में फलों को स्टोर करना भी किसी मुश्किल काम से कम नहीं होता.
जबतक कोई कटता नहीं है वह जल्दी खराब नहीं होता. इसका कारण है कि उसका छिलका उसकी सुरक्षा परत का काम करता है. लेकिन जैसे ही छिलका हटता है उसके खराब होने का टाइमर शुरू हो जाता है. गर्म मौसम और फल की नमी के चलते बैक्टीरिया फल में जल्दी पनपने लगता है. साथ ही कटा हुआ फल जैसे ही फल हवा के संपर्क में आता है कि ऑक्सिडेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. जिसके चलते फल काला पड़ने लग जाता है. इसके चलते फल का न्यूट्रिशन भी कम होने लगता है. ऐसे में जरूरी है कि हमें पता हो कि गर्मियों में फलों का स्टोर करने का सही तरीका क्या है?
फ्रिज में करें स्टोर
कटे हुए फल को स्टोर करने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल करना चाहिए. नॉर्मल रूम टेंपरेचर पर फल ज्यादा देर तक नहीं टिक चपाता है. जबकि फ्रिज का तापमान क्योंकि कम होता है, इसलिए बाहर के मुकाबले कटा हुआ फल यहां ज्यादा देर तक खाने लायक रह पाता है.
किस तरह करें फ्रिज में स्टोर?
अगर आपके पास फ्रिज मौजूद है और आप कटे हुए फल उसमें स्टोर करते हैं. तो इस टिप को नोट करलें कि फल काटने के बाद जितना जल्दी हो सके उसे फ्रिज में स्टोर करने के लिए रख दें. इससे वह ज्यादा देर हवा में कॉन्टैक्ट में नहीं आ पाएगा और खराब होने के चांस कम रहेंगे.
कटिंग टूल होना चाहिए क्लीन
याद रखें कि जब भी आप किसी फल को काटने जा रहे हो, को चाकू और आपका कटिंग बोर्ड पूरी तरह से साफ होना चाहिए. यदि उसपर किसी तरह की गंदगी होगी, तो वह गंदगी कटे हुए फल पर ट्रांस्फर हो सकती है. जो उसे ज्यादा जल्दी खराब कर सकती है.
कैसे कंटेनर में करें स्टोर?
जब भी आप किसी फल को स्टोर करने के लिए कंटेनर का इस्तेमाल करें. तो ध्यान रखें कि वह एयरटाइट कंटेनर हो. इसका फायदा यह होगा कि बाहर कि हवा ज्यादा अंदर नहीं जा पाएगी जिससे फल ज्यादा देर तक फ्रेश रह सकता है.
कितना बड़ा होना चाहिए आपका कंटेनर?
अगर आपने फल ज्यादा क्वांटिटी में काट लिए है. तो बेहतर होगा कि आप फल को छोटे-छोटे कंटेनर में स्टोर करें. इसका फायदा यह होगा कि आपको जब भी फल की जरूरत होगी तो बड़ा कंटेनर नहीं खोलना पड़ेगा. जिससे वह बार-बार हवा के कॉन्टैक्ट में आने से बचेगा.