Gardening Tips: फरवरी के मौसम में लगाएं ये 5 प्लांट्स... गर्मियों में खूब होगी पैदावार

अगर आप भी चाहते हैं कि गर्मियों के मौसम में आपका गार्डेन फूलों और सब्जियों से भरा रहे, तो इस महीने लगा लें ये 5 पौधे.

घर पर उगाएं ये सब्जियां.
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST

फूलों और सब्जियों से भरा गार्डेन न केवल देखने में सुंदर लगता है, बल्कि घर में पॉजिटिविटी भी लाता है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपका गार्डेन भी फूलों और सब्जियों से भरा रहे, तो इस मौसम में इन पौधों को लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है.

अच्छी बात ये है कि इनको लगाने के लिए आपको ज्यादा जगह की जरूरत नहीं पड़ती और तो और आप इन्हें आसानी से बालकनी में भी उगा सकते हैं.

गुलाब
गुलाब हर गार्डेन की शान मानी जाती है. फरवरी में लगाए गए गुलाब के पौधे जल्दी जड़ पकड़ लेते हैं और कुछ ही हफ्तों में नई पत्तियां और कलियां दिखने लगती हैं, जो घर के माहौल को खुशनुमा बनाती हैं.

भिंडी
भिंडी गर्म मौसम में तेजी से बढ़ती है, इसलिए फरवरी में इसकी बुवाई फायदेमंद रहती है. इसे रोज अच्छी धूप चाहिए लेकिन इसकी मिट्टी को हल्का नम रखें. कुछ ही समय में पौधा बढ़ने लगता है और गर्मियों तक ताजी भिंडी उगने लगती है.

खीरा 
खीरा गर्मियों की पसंदीदा सब्जी है. इसे खुली धूप और फैलने वाली जगह पसंद है क्योंकि इसकी बेल होती है. रोज पानी और थोड़ी देखभाल से बेल तेजी से फैलती है और भरपूर फल देते हैं.

गेंदा
गेंदा ऐसा पौधा है जो कम मेहनत में भी अच्छा बढ़ता है. फरवरी में लगाए गए गेंदा पौधे जल्दी फूल देने लगते हैं. यह गार्डेन को रंगीन बनाता है और दूसरे पौधों से कीड़ों को दूर रखने में भी मदद करता है.

लौकी 
लौकी की बेल को फैलने की जगह चाहिए, लेकिन इसे बड़े गमले में भी उगाया जा सकता है. फरवरी में बोया गया बीज गर्मियों तक मजबूत बेल में बदल जाता है और धूप के साथ पानी देने से पैदावार जम कर देते हैं. 

ये भी पढ़ें 

Read more!

RECOMMENDED