Tulsi Plant Tips: तुलसी की ग्रोथ के लिए न करें ये गलती.. इन पौधों से बनाएं रखें दूरी, प्लांट रहेगा पत्तों से भरा

गार्डनिंग को लेकर इस बात को समझने की जरूरत हैं कि ऐवें ही किसी भी पौधे के पास कोई भी पौधा नहीं लगाना चाहिए. खासतौर पर तुलसी से पौधे के पास कुछ खास पौधों को लगाने से बचना चाहिए.

Tulsi Plant Tip
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:52 PM IST

तुलसी का पौधा भारतीय घरों में सिर्फ एक पौधा नहीं बल्कि आस्था का प्रतीक माना जाता है. ज्यादातर लोग इसे घर के आंगन, बालकनी या छत पर लगाते हैं. हिंदू धर्म में तुलसी की पूजा की जाती है और माना जाता है कि इससे घर में शांति बनी रहती है. इसके अलावा तुलसी का इस्तेमाल आयुर्वेद में भी लंबे समय से किया जा रहा है. 

अच्छी बात यह है कि तुलसी को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती, बस सही धूप, पानी और थोड़ी सी देखरेख से यह आसानी से हरी-भरी बनी रहती है. लेकिन कई बार लोग अनजाने में तुलसी के पास ऐसे पौधे लगा देते हैं, जो उसकी ग्रोथ पर बुरा असर डाल सकते हैं.

हर पौधे की जरूरत होती है अलग
गार्डनिंग एक्सपर्ट्स के कहते हैं कि हर पौधे को पानी, मिट्टी और मौसम को लेकर अलग जरूरत होती है. यही वजह है कि सभी पौधे एक-दूसरे के साथ अच्छे से नहीं पनपते. अगर तुलसी के साथ गलत पौधे लगा दिए जाएं, तो उसकी बढ़त धीमी हो सकती है और पौधा कमजोर पड़ सकता है.

उदाहरण के तौर पर सेज और थाइम जैसे पौधों को ज्यादा पानी पसंद नहीं होता, जबकि तुलसी को हल्की नमी वाली मिट्टी चाहिए होती है. ऐसे में दोनों को साथ लगाने पर किसी एक पौधे को नुकसान हो सकता है.

खीरा-सौंफ भी बन सकते हैं परेशानी
कई लोग किचन गार्डन में जगह बचाने के लिए अलग-अलग पौधे साथ लगा देते हैं, लेकिन तुलसी के साथ खीरा लगाना सही नहीं माना जाता. दोनों पौधे मिट्टी से पोषक तत्व तेजी से खींचते हैं, जिससे दोनों की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है.

वहीं सौंफ ऐसा पौधा माना जाता है जो आसपास के पौधों की ग्रोथ को धीमा कर सकता है. इसलिए गार्डनिंग एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि सौंफ को तुलसी से थोड़ा दूर लगाना बेहतर रहता है.

मनी प्लांट भी कर सकता है असर
घर सजाने के लिए लोग अक्सर तुलसी के आसपास मनी प्लांट लगा देते हैं. मनी प्लांट की बेलें बहुत तेजी से फैलती हैं. इससे तुलसी को पर्याप्त धूप और हवा नहीं मिल पाती. नतीजा यह होता है कि तुलसी का पौधा धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है.

 

Read more!

RECOMMENDED