IRCTC Free Meal: आईआरसीटीसी क्यों आपको देगा फ्री में खाना? जान लें इस नियम को पहले.. उसके बाद ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर सब मिलेगा आपको

ट्रेन से सफर करने के ऑप्शन को बहुत लोग चुनते है. खासतौर पर शताब्दी और राजधानी से लोग काफी सफर करते हैं. लेकिन क्या हो अगर आपकी ट्रेन हो जाए. अगर ऐसा होता है तो IRCTC की तरफ से आपकी फ्री में चाय-कॉफी और खाना मिलता है.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:38 PM IST

लाखों लोग रोज भारतीय रेल से सफर करते हैं. रेल सबसे पॉपुलर इसलिए भी है, क्योंकि इसमें किराया तो कम होता ही है, साथ ही खाने-पीने जैसी सुविधा भी मिलती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपकी ट्रेन लेट हो जाती है, तो आप फ्री खाने के दावेदार बन जाते हैं. अगर नहीं जानते इसके बारे में तो चलिए थोड़ा गहराई से इसके बारे में जानते हैं.

ट्रेन की देरी मतलब फ्री मील

ट्रेन में खाने की सुविधा को IRCTC संभालता है. ऐसे में अगर आपकी ट्रेन समय से नहीं चल रही है, तो आपको फ्री में खाना पानी मिलता है. ये खाना उन लोगों को मिलता है, जो ट्रेन में यात्रा कर रहे होते हैं. अगर आप शताब्दी या राजधानी या दुरंतो एक्सप्रेस से सफर कर रहे हैं, तो आप केटरिंग से फ्री में खाना मंगवा सकते हैं.

फ्री मील के लिए है शर्त 

ऐसा नहीं है कि अगर आपकी ट्रेन 10-20 मिनट लेट चल रही है, तो आप केटरिंग का दरवाज़ा खटका देंगे और फ्री खाना मांगेंगे. भारतीय रेलवे के मुताबिक आप फ्री खाने के दावेदार तभी ही बनते हैं जब आपकी ट्रेन 2 या उससे ज्यादा घंटे की देरी से चल रही हो. 

खाथ ही आपको जो खाना मिलेगा वह समय के अनुसार होगा, यदि समय दोपहर के खाने का होगा तो लंच या रात में डिनर. या अगर शाम का समय है तो ऐसे में आपको स्नैक्स मिल जाएंगे. 

क्या-क्या मिलता है खाने में?

ड्रिंक में आपको चाय या कॉफी मिलेगी. सुबह या शाम के स्नैक्स के तौर पर चाय-कॉफी, बटर के साथ ब्रेड, बिस्किट और फ्रूट जूस मिल सकता है. लंच या डिनर की बात करें तो इसमें दाल, राजमा या छोले चावल के साथ और अचार मिल सकता है. दूसरा ऑप्शन होता है पुरी-सब्जी का.

मिलने वाली अन्य सुविधा

ट्रेन की 2 घंटे की देरी के बाद फ्री मील का तो आप दावा कर ही सकते हैं. इसके अलावा कुछ सिचुएशन में आपको टिकट रिफंड भी मिल सकता है. अगर ट्रेन 3 घंटे की देरी से चलती है या फिर अपना रूट बदलती है तो यात्री चाहें तो टिकट कैंसल कर सकते हैं, या फिर रिफंड ले सकते हैं.

ट्रेन में देरी होने के चलते आप रिजरवेशन टिकट वाले यात्री वेटिंग रूम फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही आपके लिए फूड काउंटर देरी तक खुले रह सकते हैं. यहां तक की आपकी सुरक्षा के लिए अधिक आरपीएफ के जवानों को तैनात किया जा सकता है.

किस तरह मिलेगा रिफंड?

अगर आपने ऑनलाइन टिकट बुक किया है तो, आपको रिफंड उसी माध्यम से मिलेगा जैसे आपने टिकट बुक किया है. लेकिन अगर आपने काउंटर से टिकट बुक किया था तो आप ऑनलाइन रिफंड नहीं ले सकते. इसके लिए काउंटर ही जाना होगा.

 

Read more!

RECOMMENDED