Different Color of Water Bottle Cap: क्यों पानी की बोतल के ढक्कन होते हैं नीले, पीले और हरे.. क्या ये भी है किसी ब्रांड की पहचान, या फिर कुछ और ही है वजह?

मार्केट में मिलने वाली पानी की बोतल केवल साइज में ही अलग नहीं होती. बल्कि उसके ऊपर लगा हुआ कैप भी काफी कुछ कहता है. लोग अक्सर केवल ब्रांड को देखते हैं, लेकिन कैप से बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है.

Different Color Of Water Bottle Cap
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:48 PM IST

जब भी हम बाजार से पानी की बोतल खरीदते हैं, तो अक्सर सिर्फ ब्रांड या कीमत पर ध्यान देते हैं. लेकिन क्या आपने कभी बोतल के ढक्कन के रंग पर गौर किया है? कई बार पानी की बोतलों पर नीला, हरा, सफेद, काला या लाल रंग का ढक्कन दिखाई देता है. ज्यादातर लोग इसे केवल कंपनी की डिजाइन समझते हैं, लेकिन असल में इन रंगों का खास मतलब होता है. 

ढक्कन का रंग इस बात का संकेत देता है कि बोतल में किस तरह का पानी भरा है और उसमें कौन-सी खासियत मौजूद है. अगर आप इन रंगों का मतलब जान लें, तो अगली बार पानी खरीदते समय सही विकल्प चुनना आसान हो जाएगा.

काला ढक्कन मतलब एल्कलाइन वाटर
अगर किसी पानी की बोतल पर काले रंग का ढक्कन लगा हो, तो इसका मतलब होता है कि उसमें एल्कलाइन वाटर है. इस तरह के पानी का पीएच लेवल सामान्य पानी से ज्यादा होता है. कई लोग इसे हेल्थ के लिए बेहतर मानते हैं क्योंकि यह शरीर की एसिडिटी को कम करने में मदद कर सकता है. फिटनेस और हेल्थ को लेकर जागरूक लोग अक्सर इस तरह का पानी पसंद करते हैं.

नीला ढक्कन है मिनरल वाटर की पहचान
नीले रंग का ढक्कन आमतौर पर नेचुरल मिनरल वाटर की बोतलों पर देखने को मिलता है. इसका मतलब है कि पानी में नेचुरल मिनरल मौजूद हैं और उसमें अलग से मिनरल मिलाए नहीं गए हैं. यह पानी सीधे नेचुरल सोर्स से लिया जाता है और सामान्य पीने के लिए काफी अच्छा माना जाता है.

सफेद ढक्कन है सिंपल फिल्टर्ड
बाजार में मिलने वाली ज्यादातर सामान्य पानी की बोतलों पर सफेद ढक्कन होता है. इसका मतलब होता है कि पानी फिल्टर और प्रोसेस करके साफ किया गया है. यह रोजमर्रा की प्यास बुझाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप सड़क किनारे किसी दुकान से पानी खरीदते हैं, तो अक्सर आपको सफेद ढक्कन वाली बोतल ही देखने को मिलेगी.

क्या कहता है हरा ढक्कन?
हरे रंग का ढक्कन कई लोकप्रिय ब्रांड्स की बोतलों पर नजर आता है. इसका मतलब होता है कि पानी में कुछ एक्स्ट्रा मिनरल या स्वाद से जुड़ी चीजें मिलाई गई हैं. इस तरह का पानी सामान्य पानी की तुलना में थोड़ा अलग टेस्ट देता है.

 

Read more!

RECOMMENDED