'डेथ ट्राउजर' का खौफ! Zara की इस पैंट को पहनते ही लोग धड़ाम... कोई सड़क पर गिरा, किसी का घुटना टूटा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही ये पैंट

लोगों ने Zara की एक वायरल पैंट को डेथ ट्राउजर नाम दिया है, जिसे पहनकर कई लोग चलते-चलते मुंह के बल गिर रहे हैं. यह Zara की फ्लोई (Flowy) वाइड-लेग ट्राउजर है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका ओवरसाइज लुक है. कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है.

Zara death trousers
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:20 AM IST
  • वाइड-लेग ट्राउजर को लोग 'डेथ ट्राउजर' क्यों कह रहे हैं?
  • वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुई चर्चा

अगर पिछले कुछ दिनों से आपके इंस्टाग्राम, एक्स (पहले ट्विटर) या रेडिट की फीड पर बार-बार एक ही तरह की ढीली-ढाली पैंट नजर आ रही है, तो आपने शायद डेथ ट्राउजर भी देख लिया होगा. नाम सुनकर भले ही लगे कि यह कोई नया सोशल मीडिया चैलेंज है, लेकिन ऐसा नहीं है. यह नाम लोगों ने Zara की एक वायरल पैंट को दिया है, जिसे पहनकर कई लोग चलते-चलते मुंह के बल गिर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस पैंट से जुड़े वीडियो की बाढ़ आ गई है. कोई फुटपाथ पर गिर रहा है, कोई सीढ़ियां चढ़ते वक्त लड़खड़ा रहा है, तो कोई बीच पर टहलते-टहलते धड़ाम हो जा रहा है. कुछ लोगों को तो चोट इतनी गंभीर लगी कि अस्पताल तक जाना पड़ा.

आखिर कैसी है ये 'डेथ ट्राउजर'?
यह Zara की फ्लोई (Flowy) वाइड-लेग ट्राउजर है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका ओवरसाइज लुक है. सैटिन जैसी चमकदार फैब्रिक, इलास्टिक कमर और जमीन तक आने वाली लंबाई इसे ट्रेंडी बनाती है.

कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है. करीब 45 डॉलर (लगभग 3,800-4,000 रुपए) की यह पैंट फैशन पसंद लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई. लेकिन यही लंबाई अब इसकी सबसे बड़ी परेशानी बन गई है.

 

लोग क्यों गिर रहे हैं?
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि पैंट का निचला हिस्सा जरूरत से ज्यादा लंबा है. चलते समय कपड़ा पैरों के नीचे आ जाता है और संतुलन बिगड़ जाता है. वीडियो में लोग फुटपाथ पर चलते, सीढ़ियां चढ़ते, ड्राइववे पार करते और यहां तक कि समुद्र किनारे टहलते हुए भी गिरते दिखाई दे रहे हैं. कई यूजर्स ने मजाक में इसे 'किलर पैंट' और 'डेथ ट्राउजर' का नाम दे दिया.

किसी का घुटना टूटा, किसी का चेहरा छिला
एक कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया कि इस पैंट को पहनकर गिरने से उसके घुटने की हड्डी फ्रैक्चर हो गई. वहीं एक अन्य महिला ने वीडियो शेयर कर बताया कि गिरने के बाद उसे कपड़ों से मिट्टी साफ करनी पड़ी. एक यूजर ने लिखा, Zara ने सोचा होगा कि यह पैंट गर्मियों की सबसे बड़ी हिट बनेगी, लेकिन इसे तो लोग 'किलर पैंट' कहने लगे. इन पोस्ट्स के बाद हजारों लोग अपने-अपने एक्सपीरिएंस शेयर करने लगे.

क्या सिर्फ लंबाई ही वजह है?
शुरुआत में लोगों को लगा कि अगर पैंट की लंबाई कम करा ली जाए तो समस्या खत्म हो जाएगी. लेकिन मामला सिर्फ लंबाई का नहीं है. पैंट का बहुत ज्यादा चौड़ा डिजाइन, फिसलन वाला फैब्रिक और ओवरसाइज फिट इसे चलते समय संभालना मुश्किल बना देता है. खासकर अगर इसे सैंडल या ओपन-टो फुटवियर के साथ पहना जाए तो गिरने का खतरा और बढ़ जाता है.

सोशल मीडिया ने बना दिया 'मीम मटेरियल'
इंटरनेट पर अब इस पैंट को लेकर सिर्फ शिकायतें ही नहीं, बल्कि ढेर सारे मीम्स भी बन रहे हैं. लोग मजाक में कह रहे हैं कि इस पैंट के साथ सबसे जरूरी एक्सेसरी हेलमेट और नी-कैप होनी चाहिए. फिलहाल Zara की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED