Advertisement

अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में महिला को नहीं था पता, फ्लाइट में दिया बच्चे को जन्म

एक महिला जिसको ये पता भी नहीं था कि वो प्रेग्नेंट है ने फ्लाइट में एक बच्चे को जन्म दिया. महिला का नाम तमारा (Tamara) है और वो गुयाकिल, इक्वाडोर से एम्स्टर्डम के केएलएम रॉयल डच जा रही थी.

Delivery in Flight
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST
  • मां-बेटे दोनों स्वस्थ
  • जल्द जाएंगे स्पेन

एक महिला यात्री, जिसे यह नहीं पता था कि वह गर्भवती है ने पिछले सप्ताह एक बच्चे को जन्म दिया. महिला प्लेन से यात्रा कर रही थी जब अचानक से उसे पेट दर्द का अहसास हुआ और वो बाथरूम गई.

महिला ने उड़ान के बीच में बच्चे को जन्म दिया. महिला का नाम तमारा (Tamara) है और वो गुयाकिल, इक्वाडोर से एम्स्टर्डम के केएलएम रॉयल डच जा रही थी. स्पार्टन गैस्थुइस हारलेम जुइद अस्पताल के एक प्रवक्ता ने एनएल टाइम्स को बताया कि तमारा को पता नहीं था कि वह गर्भवती है. वो खुद इस घटना से काफी हैरान थी.

मां-बेटे दोनों स्वस्थ
एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि विमान में ऑस्ट्रिया के दो डॉक्टर और एक नर्स मौजूद थे. उन्होंने डिलीवरी में तमारा की सहायता की. अधिकारियों ने बताया की तमारा ने बच्चे का नाम मैक्सिमिलियानो रखा है. बता दें कि महिला ने यह नाम एक यात्री के नाम पर रखा है जिसने सुरक्षित प्रसव कराने में उसकी मदद की थी. फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य है.
शिफोल पहुंचने के बाद मां और बच्चे को एंबुलेंस से स्पार्ने गुस्थुइस ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं.

जल्द जाएंगे स्पेन
बता दें कि जन्म देने से पहले, तमारा को स्पेन के लिए दूसरी फ्लाइट लेनी थी. अस्पताल ने कहा,"बर्थिंग विभाग की टीम ने यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया कि दोनों को उचित देखभाल मिले. मैक्सिमिलियानो के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई का काम चल रहा है जितनी जल्दी हो सकेगा, तमारा और मैक्सिमिलियानो मैड्रिड की यात्रा करेंगे. Spaarne Gasthuis उन्हें शुभकामनाएं देता है!

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement