अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) पूरी दुनिया में हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है. इस खास दिन को मनाने की वजह यही है कि इस मौके पर हम उन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके जज्बे, उनकी ऐतिहासिक यात्राओं और उनके जीवन को याद करते हैं.
वैसे तो महिलाएं धरती से लेकर आसमान तक अपना परचम लहरा रही हैं, लेकिन आज भी कई महिलाएं हैं, जिन्हें वो सम्मान नहीं मिल पाता जिसकी वो हकदार हैं. इस समाज में उन्हें तमाम परेशानियों का सामना करके आगे बढ़ना पड़ता है. ऐसे में आप इस खास दिवस पर अपनी लाइफ में मौजूद महिलाओं को नारी शक्ति से जुड़े ये खास मेसेज और विशेज भेजकर स्पेशल फील करा सकते हैं. हर साल महिला दिवस किसी ना किसी थीम पर आधारित होता है.संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम 'Give to Gain' यानी दान से लाभ है.
नारी शक्ति से जुड़े खास मेसेज और विशेज
1. मुस्कुराकर, दर्द भुलाकर, रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी, हर पग को रोशन करने वाली, वो शक्ति है एक नारी, महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
2. बेटी, बहू कभी मां बनकर, सबके ही सुख-दुख को सहकर, अपने सब फर्ज निभाती है, तभी तो वो नारी कहलाती है, महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.
3. हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए, हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए मगर एक स्त्री अकेली ही काफी है एक घर को स्वर्ग बनाने के लिए. महिला दिवस की हार्दिक बधाई.
4. मां है वो, बेटी है वो, बहन है वो तो कभी पत्नी है वो, जीवन के हर सुख दुःख में शामिल है वो शक्ति है वो, नमन है उन नारियों को जीवन के हर मोड़ पर हमारा साथ देती हैं वो. महिला दिवस की हार्दिक बधाई.
5. वह जन्म देती है, वह मौत से बचाती है, वह आगे बढ़ाती है, वह औरत कहलाती है. महिला दिवस की शुभकामनाएं.
6. अभी रौशन हुआ जाता है रास्ता, वो देखो एक औरत आ रही है. महिला दिवस की शुभकामनाएं.
7. नारी है शक्ति, नारी ही अभिमान, नारी से ही रोशन, यह सारा जहान. इसलिए करना चाहिए इनका सम्मान.
8. मां के साथ ममता मिलती, बहन से मिलता हमेशा दुलार, नारी शक्ति को पूजनीय समझो, ये लगाती जीवन की नैया पार.
9. पंखों में ही शक्ति नहीं होती, हौसलों से उड़ान होती है, नारी जब ठान ले कुछ, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है, जब भी आगे बढ़कर करती है कुछ काम, हर किसी को मिलता है अपना नया मुकाम, हमेशा करते रहें नारी शक्ति का सम्मान, हैप्पी विमेंस डे 2026.
10. नारी अपने आप में एक शक्ति, जब वह अपनी शक्ति को पहचान लेती है, तब दुनिया की हर बंदिश को तोड़ आगे बढ़ती है, इसी वजह से अपनी नई पहचान बना पाती है.
11. तुम्हें पंखों से नहीं, हौसलों से उड़ान पसंद है, किसी और की पहचान नहीं, अपनी काबिलियत की पहचान है, गिरकर उठना आता है तुम्हें इसलिए हर मोड़ पर अपनी राह को आसान बनाती हो तुम. हैप्पी विमेंस डे 2026.
12. नारी तुम प्रेम हो, विश्वास हो, नारी तुम देश की शान हो, नारी तुम जीवन की करता हो, नारी तुम हर घर की जान हो, हैप्पी विमेंस डे 2026.