धर्म

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टेका संत प्रेमानंद जी के चरणों में माथा, एकांत में हुई देश और धर्म पर चर्चा

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2026,
  • Updated 12:22 PM IST
1/6

देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद जी के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने आश्रम में एकांत में बैठकर संत से विशेष वार्तालाप भी किया. राष्ट्रपति अपने ब्रज के तीन दिवसीय दौरे पर हैं और आज उनके कार्यक्रम का दूसरा दिन है.

2/6

आश्रम पहुंचने पर राष्ट्रपति का स्वागत बेहद सादगी और परंपरागत तरीके से किया गया. संत प्रेमानंद जी के शिष्यों और आश्रम से जुड़े लोगों ने पूरे सम्मान के साथ उनका अभिनंदन किया. पूरा माहौल श्रद्धा और भक्ति से भरा नजर आया.

3/6

इस खास मुलाकात के दौरान आश्रम का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया. चारों ओर शांति और सुकून का माहौल था, जिसने इस पल को और भी खास बना दिया. तस्वीरों में भी साफ दिख रहा है कि आश्रम का हर कोना भक्ति भाव में डूबा हुआ था.

4/6

राष्ट्रपति और संत प्रेमानंद जी के बीच हुई बातचीत पूरी तरह एकांत में हुई. इस दौरान अध्यात्म, समाज सेवा और जनकल्याण जैसे अहम विषयों पर चर्चा की गई. राष्ट्रपति ने संत के सरल जीवन और उनके आध्यात्मिक विचारों की सराहना की, साथ ही उनके प्रति अपनी श्रद्धा भी व्यक्त की.

5/6

राष्ट्रपति के दौरे को ध्यान में रखते हुए आश्रम परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. हर स्तर पर व्यवस्था को इस तरह बनाया गया था कि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूरा हो सके.

6/6

इससे पहले गुरुवार को राष्ट्रपति मुर्मू अयोध्या के दौरे पर थीं. उसके बाद वह विशेष विमान से मथुरा पहुंचीं और अगले दिन वृंदावन जाकर संत प्रेमानंद जी के दर्शन किए. उनका यह दौरा धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है.