Advertisement

Agra: अनोखी बारात में शामिल हुए लाखों लोग, 12 बैंड और 100 से अधिक झांकियां

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक भव्य बारात निकली. जिसमें लाखों बाराती शामिल हुए. इसमें 12 बैंड थे. इस मौके पर आगरा में अयोध्या जैसा नजारा देखने को मिला. ये खास बारात भगवान राम की थी.

Lord Rama Wedding
gnttv.com
  • आगरा,
  • 18 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक ऐसी बारात निकली है, जिसमें लाखों बाराती शामिल हुए. बारात में 12 बैंड थे. 100 से अधिक झांकियां बारात के रास्ते में चली. यह बारात थी प्रभु श्रीराम और उनके भाई लक्ष्मण शत्रुघ्न भारत के स्वरूपों की. प्रभु श्रीराम की यह भव्य बारात रात 8 बजे रावत वाला इलाके से बैंड-बाजों और झांकियों के साथ निकली और सुबह कमला नगर स्थित जनकपुरी पहुंची.

आगरा में अयोध्या जैसा नजारा-
इस मौके पर अयोध्या जैसे नजारे आगरा में देखने को मिले. प्रभु श्रीराम के साथ उनके तीनों भाई लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप भी बारात में शामिल हुए. बारात में ऑपरेशन सिंदूर, स्वदेशी झांकी और 12 ज्योतिर्लिंगों की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं. 100 से ज्यादा झांकियों और हजारों कलाकारों ने इस आयोजन को अद्वितीय बना दिया.

दर्शन के लिए उमड़ी लाखों की भीड़-
लाखों की भीड़ प्रभु श्रीराम और माता जानकी के स्वरूप दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालू उमड़ पड़े. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आगरा सहित आसपास के जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया. पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि आगरा के अलावा बाहर की भी पुलिस लगी हुई है और 10 कंपनी पीएसी भी ड्यूटी पर तैनात है.

100 साल से लगातार हो रहा आयोजन-
पिछले एक सौ वर्षों से यह धार्मिक आयोजन इसी भव्यता के साथ निरंतर आयोजित हो रही है. एक दौर वह भी था जब पेट्रोमैक्स की रोशनी में बैलगाड़ियों पर राम बारात निकलती थी. समय के बदलाव के साथ जनरेटर आए और बिजली की रोशनी में झांकियों की चमक बढ़ती चली गई. पिछले कई वर्षों से राम बारात में मौजू विषयों पर भी झाकियां निकली जाने लगी. केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि यह आयोजन अध्यात्म से जुड़ाव और संस्कारों का प्रतीक है. श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं उत्तर विधानसभा से भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने आयोजन को आगरा की धार्मिक धरोहर बताया. जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया की राम बारात को निकालने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

परंपरागत तरीके से राम बारात मनकामेश्वर मंदिर से शुरू होकर इस वर्ष कमला नगर की जनकपुरी तक पहुंची. कमला नगर में जनकपुरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है. प्रभु श्रीराम के स्वरूप की यह बारात उत्तर भारत के इतिहास में प्रतिवर्ष की तरह एक नए भव्य अध्याय के रूप में जुड़ गई.

(अरविंद शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement