Akshaya Tritiya 2026: आप भी अक्षय तृतीया पर खरीदने वाले हैं सोना... तो जानें पिंक, व्हाइट और येलो गोल्ड में क्या होता है अंतर और किसकी कितनी है कीमत?

Akshaya Tritiya Gold Buying Shubh Muhurat 2026: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. आप भी इस पर्व पर सोना खरीदने वाले हैं तो हम आपको बता रहे हैं पिंक, व्हाइट व येलो गोल्ड में क्या अंतर होता है और किसकी कितनी कीमत है?

Akshaya Tritiya 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:19 PM IST

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया का पावन पर्व 19 अप्रैल दिन रविवार को है. अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करना और सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन लक्ष्मी स्वरूप सोना खरीदने पर घर में सुख-समृद्धि आती है और पैसों की कमी नहीं रहती है. इस दिन सोना खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा पूरे साल बनी रहती है. यदि आप भी अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने वाले हैं तो हम आपको बता रहे हैं पिंक, व्हाइट व येलो गोल्ड में क्या अंतर होता है और किसकी कितनी कीमत है? इससे पहले आइए जान लेते हैं अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है?

क्या है सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 
19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 49 मिनट के बाद पूरे दिन रहेगा. इसके बाद 20 अप्रैल 2026 को सुबह 5 बजकर 51 मिनट से सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक भी सोना खरीदने के लिए शुभ समय रहेगा. इसके अलावा खरीदारी के लिए चौघड़िया मुहूर्त भी है.

19 अप्रैल को चौघड़िया मुहूर्त में कब से कब तक करें खरीदारी
1. सुबह का समय (चर, लाभ, अमृत): 10:49 बजे से 12:20 बजे तक.
2. दोपहर का समय (शुभ): दोपहर 1:58 बजे से दोपहर 3:35 बजे तक.
3. शाम का समय (शुभ, अमृत, चर): शाम के समय 6:49 बजे से रात 10:57 बजे तक.

1. पीला सोना: येलो गोल्ड जिसे पीला सोना भी कहते हैं. यह 24 कैरेट गोल्ड होता है. इसके अलावा येलो गोल्ड में कॉपर (तांबा)व जिंक को भी मिलाया जाता है. इसमें सबसे शुद्ध पीला सोना 24 कैरेट का होता है.

2. पिंक गोल्ड: आपको मालूम हो कि पिंक गोल्ड को रोज गोल्ड भी कहते हैं. इस सोना का गुलाबी रंग गोल्ड में मिले कॉपर के चलते होता है. पिंक गोल्ड में थोड़ा बहुत चांदी यानी सिल्वर भी मिक्स किया जाता है. आपको मालूम हो कि पिंक गोल्ड यानी गुलाबी रंग वाले सोने का चलन सबसे ज्यादा इंगेजमेंट रिंग, ब्रेसलेट और ट्रेंडी ज्वेलरी में होता है. अभी इसकी डिमांड युवाओं के बीच काफी बढ़ गई है. 

3. व्हाइट गोल्ड: आपको मालूम हो कि व्हाइट गोल्ड दिखने में चांदी की तरह लगता है. हालांकि असली में यह गोल्ड होता है. यह सोना सफेद इसलिए दिखता है क्योंकि इसमें निकल या जिंक, पैलेडियम जैसे मेटल मिलाए जाते हैं. इतना ही इस सोने के ऊपर रोडियम की कोटिंग भी होती है. ऐसे में यह सिल्वर की तरह चमकता है. व्हाइट गोल्ड का अधिकतर इस्तेमाल डायमंड ज्वैलरी बनाने किया जाता है. 

किस सोना की कीमत सबसे ज्यादा 
आपको मालूम हो कि येलो गोल्ड और पिंक गोल्ड की कीमत लगभग एक जैसी होती है. इन दोनों के दाम में ज्यादा अंतर नहीं होता है. उधर, व्हाइट गोल्ड, येलो और पिंक गोल्ड के मुकाबले थोड़ा महंगा होता है. अधिकतर पिंक और व्हाइट गोल्ड 14 कैरेट (58.3% सोना) और 18 कैरेट (75% सोना) के बनते हैं. यदि आप निवेश और पारंपरिक उद्देश्य से सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए येलो गोल्ड की खरीदारी बेस्ट है. यदि आप स्टाइल और ट्रेंड की वजह से सोना लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए पिंक और व्हाइट गोल्ड का ऑप्शन बेहतर है. 


 

Read more!

RECOMMENDED