बाबा बर्फानी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था लगातार नई मिसाल कायम कर रही है. अमरनाथ यात्रा में अब तक श्रद्धालुओं की संख्या तीन लाख के करीब पहुंच चुकी है. साइकिल पर दिल्ली से अमरनाथ अमरनाथ यात्रा को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है. कोई पैदल यात्रा कर रहा है तो कोई कई राज्यों को पार करके बाबा के धाम पहुंचा हैं. राजस्थान के जयपुर से निकले 13 श्रद्धालुओं का एक जत्था 33 दिनों की पैदल यात्रा पूरी कर काजीगुंड पहुंचा. वहीं दिल्ली के एक शिवभक्त ने कार, ट्रेन या विमान नहीं, बल्कि साइकिल से दिल्ली से कश्मीर तक का लंबा सफर तय कर अमरनाथ यात्रा पूरी की है.
श्रद्धालुओं की अटूट आस्था-
बाबा बर्फानी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास कठिन पहाड़ी यात्रा को आसान बनाती है. बाबा के दर्शन के लिए भोलेनाथ के भक्त कई-कई किलोमीटर पैदल चलकर अमरनाथ गुफा की ओर बढ़ रहे हैं. न थकान उन्हें रोक पा रही है, न मौसम की चुनौतियां, क्योंकि बाबा बर्फानी का दरबार है.
3 लाख भक्त कर चुके बाबा के दर्शन-
यात्रा को अभी 11 दिन ही हुए हैं. लेकिन इन 11 दिन में तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं. खास बात है कि यात्रा के इस उत्सव में हर दिन आस्था का एक अलग ही रुप देखने के लिए मिल रहा है. आस्था की एक अनूठी तस्वीर यात्रा मार्ग पर देखने के लिए मिल रही है.
पैदल सफर पर निकला 13 श्रद्धालुओं का जत्था-
13 श्रद्धालुओं का ये जत्था पिछले 33 दिनों से लगातार पैदल यात्रा कर रहा है. रास्ते में बदलता मौसम, कठिन चढ़ाई है. लेकिन कदम लगातार मंज़िल की ओर बढ़ रहे हैं. ये श्रद्धालु 33 दिनों की कठिन पैदल यात्रा पूरी कर अनंतनाग के काज़ीगुंड पहुंचे हैं. अब उनका अगला पड़ाव बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा है. यात्रा के दौरान इन श्रद्धालुओं को सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम मिले. जिसकी इन्होंने खुलकर सराहना की.
साइकिल से अमरनाथ यात्रा-
आस्था की डगर पर बाबा बर्फानी के प्रति विश्वास भक्तों को हर कदम पर मंज़िल की ओर आगे बढ़ा रहा है. और इसी डगर पर एक बाबा बर्फानी का भक्त ऐसा मिला, जो राजधानी दिल्ली से साइकिल पर लंबा सफर तय कर अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंचा और बाबा के दर्शन किये.
ये भी पढ़ें: