Advertisement

राम मंदिर में आरती के लिए अब मिलेगा तत्काल पास, ट्रस्ट ने शुरू की नई व्यवस्था

अयोध्या में राम मंदिर में आरती के लिए अब तत्काल पास मिलेगा. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था शुरू की है. नियमित दर्शन पासों की समीक्षा और नवीनीकरण भी शुरू हो गई है.

Ram Lalla temple
मयंक शुक्ला
  • अयोध्या,
  • 05 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:49 PM IST

रामलला के भक्तों के लि गुड न्यूज है. रामलला के दर्शन को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है. अयोध्या के राम मंदिर में आरती दर्शन के लिए अब तत्काल पास जारी किए जाने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है. यात्री सुविधा केंद्र पर रोजाना सुबह 9 बजे से बन रहे पास, मंगला-श्रृंगार आरती के लिए एक दिन पहले और शयन आरती के लिए उसी दिन बुकिंग होगी. नियमित दर्शन पासों की समीक्षा और नवीनीकरण भी शुरू हो गई है.

दर्शन के लिए बनवा सकते हैं तत्काल पास-
श्रद्धालु अब बिड़ला धर्मशाला के सामने स्थित यात्री सुविधा केंद्र पर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से आधार कार्ड के माध्यम से आरती दर्शन का पास बनवा सकते हैं. यह व्यवस्था ऐसे समय शुरू की गई है, जब ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय समेत कई लोगों की आईडी बंद होने के बाद विशिष्ट और सुगम दर्शन पास को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है. ट्रस्ट का कहना है कि फिलहाल सीमित संख्या में पास जारी किए जा रहे हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की आवश्यकता को देखते हुए भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है.

कब और कितने पास होंगे जारी?
ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार रामलला और राम परिवार की तीनों आरतियों के लिए अलग-अलग पास जारी किए जाएंगे. मंगला आरती (सुबह 4 बजे) और श्रृंगार आरती (सुबह 6 बजे) के लिए पास एक दिन पहले बनाए जाएंगे, जबकि शयन आरती (रात 9 बजे) के लिए उसी दिन पास उपलब्ध होगा. प्रतिदिन रामलला की आरती के लिए 45 और राम परिवार की आरती के लिए 15 पास निर्धारित किए गए हैं.

ऑनलाइन आरती दर्शन के लिए पहले से 100 पास उपलब्ध-
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आरती दर्शन के लिए पहले से 100 पास उपलब्ध हैं, जबकि रेफरल श्रेणी में कुल 75 पास निर्धारित हैं. फिलहाल जिला प्रशासन या सैनिक सदन के लिए इन पासों का अलग से कोई कोटा निर्धारित नहीं किया गया है. यदि किसी विशेष अतिथि को आरती दर्शन कराना होता है तो संबंधित पक्ष सीधे ट्रस्ट से संपर्क करता है. वर्तमान में काउंटर पर नई आईडी के माध्यम से पास जारी नहीं किए जा रहे हैं, बल्कि ट्रस्टियों की संस्तुति वाले रेफरल पास ही बनाए जा रहे हैं.

नियमित दर्शन पासों की होगी समीक्षा-
रामलला के नित्य दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए फिलहाल नए दैनिक दर्शन पास जारी करने पर रोक लगा दी गई है. ट्रस्ट के अनुसार अब तक करीब 2,743 दैनिक पास जारी किए जा चुके हैं, जिनकी व्यापक समीक्षा की जा रही है. छह माह की वैधता वाले इन पासों का नवीनीकरण भी शुरू कर दिया गया है. जिन श्रद्धालुओं के पास की वैधता समाप्त हो रही है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने पास का नवीनीकरण करा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement