Advertisement

Ayodhya Ram Darbar: 6 स्लॉट और VIP पास...भक्तों के लिए खुला राम दरबार, एक दिन में कितने श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन? जानिए सब कुछ

अयोध्या में श्रद्धालु अब राम मंदिर के साथ भव्य राम दरबार के भी दर्शन कर सकेंगे. 14 जून शनिवार को राम दरबार को लोगों के लिए खोलने का फैसला लिया गया है. भक्त राम दरबार के दर्शन 6 स्लॉट में कर पाएंगे. श्रद्धालुओं को राम दरबार के दर्शन के लिए वीआईपी (VIP) पास दिए जाएंगे.

Ayodhya Ram Darbar (Photo Credit: PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2025,
  • अपडेटेड 7:35 PM IST
  • अयोध्या में भक्तों के लिए राम दरबार खुला
  • राम दरबार के लिए एक दिन में 6 स्लॉट
  • सीमित श्रद्धालु कर सकेंगे राजा राम के दर्शन

राम भक्तों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. अयोध्या में श्रद्धालु अब राम मंदिर के साथ राम दरबार के भी दर्शन कर सकेंगे. राम दरबार भक्तों के लिए खोल दिया गया है. 14 जून शनिवार से राम दरबार लोगों के लिए खोल दिया गया है.

हाल ही में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी. तीन दिन के महानुष्ठान के बाद राम दरबार का शुभारंभ किया गया था. इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए थे. शुभारंभ के बाद राम दरबार को आम लोगों के लिए नहीं खोला गया था. शनिवार शाम को राम दरबार को लोगों के लिए खोलने का फैसला लिया गया है.

राम दरबार राम मंदिर की पहली मंजिल पर स्थित है. राम मंदिर में राम दरबार के दर्शन की नई व्यवस्था शुरू हो गई है. राम दरबार के दर्शन की बढ़ती मांग को देखते हुए फैसला लिया गया है. फिलहाल, सीमित संख्या में ही भक्त राम दरबार के दर्शन कर पाएंगे. हर रोज कुछ श्रद्धालुओं को राम दरबार के दर्शन के लिए पास दिया जाएगा.

राम दरबार के दर्शन
राम मंदिर में राम दरबार के दर्शन के लिए नई व्यवस्था शुरू हो गई है. हर रोज कुछ हजार लोग ही राम दरबार के दर्शन कर पाएंगे. नई व्यवस्था के मुताबिक, हर दिन 6 स्लॉट में राम दरबार के दर्शन होंगे. हर स्लॉट में 300 श्रद्धालुओं को दर्शन करने का मौका मिलेगा. एक स्लॉट में 300 से ज्यादा श्रद्धालु नहीं होंगे. इन श्रद्धालुओं के दर्शन करने के बाद अगला स्लॉट राम दरबार के दर्शन के लिए जाएगा.

राम दरबार के दर्शन के लिए हर स्लॉट के लिए दो घंटे का समय तय किया गया है. पहला स्लॉट सुबह 7-9 बजे का है. दूसरा स्लॉट 9-11 बजे का है. दो स्लॉट के दर्शन के बाद दो घंटे का ब्रेक है. इस दौरान राम दरबार आमजन के लिए बंद रहेगा. दोपहर 1 बजे से फिर से राम दरबार के दर्शन शुरू होंगे. राम दरबार के दर्शन का आखिरी स्लॉट शाम 7-9 बजे का होगा. इसके बाद राम दरबार के दर्शन नहीं होंगे.

मिलेंगे VIP पास
राम दरबार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को वीआईपी पास दिए जाएंगे. ये वीआईपी पास दो कोटे में बांटे गए हैं. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और जिला प्रशासन को प्रत्येक स्लॉट के लिए 150-150 पास दिए गए हैं. इनमें से 100 पास विशिष्ट दर्शन के लिए और 50 पास सुगम दर्शन के लिए रिजर्व रहेंगे. वीआईपी पास के बिना भक्त राम दरबार के दर्शन नहीं कर पाएंगे.

राम दरबार और VIP पास को लेकर मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने जानकारी दी. शरद शर्मा ने कहा, 'यह विशेष पास की व्यवस्था श्रद्धालुओं को दर्शन का सुव्यवस्थित और सहज अनुभव देने के लिए की गई है. अब रामलला के साथ पूरा राम दरबार दर्शनार्थियों के लिए साक्षात होगा'. राम मंदिर में भक्त अब राम लला के साथ राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे. राम दरबार में श्रीराम, लक्ष्मण और सीता की मूर्ति स्थापित है. इसके अलावा भक्त हनुमान जी के भी दर्शन कर सकेंगे.

भव्य राम दरबार
राम मंदिर में स्थापित राम राम दरबार बेहद खूबसूरत है. इसकी भव्यता देखकर हर कोई हैरान है. राम मंदिर में 50 करोड़ का सोना लग चुका है. राम मंदिर में श्रीराम अब बाल स्वरूप से राजा स्वरूप में विराजमान हैं. राम दरबार में राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की भव्य मूर्तियां स्थापित की गई हैं. काशी से आए 101 विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराई थी.

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बड़ा बताया कि मंदिर में अब तक 45 किलो शुद्ध सोने का उपयोग किया गया है, जिसकी कीमत टैक्स को छोड़कर लगभग 50 करोड़ रुपये आंकी गई है. सोने का काम मुख्य रूप से भूतल के सभी द्वारों, सिंहासन और शेषावतार मंदिर में हुआ है. अब श्रद्धालु भी राम मंदिर में राजा राम का भव्य राम दरबार देख सकेंगे.

मयंक शुक्ला की रिपोर्ट.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement