Advertisement

श्रावण में रामनगरी में आस्था का सैलाब! 35 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, दूसरे सोमवार उमड़ी 6 लाख की भीड़

जिला प्रशासन के मुताबिक, श्रावण मास के दौरान अब तक 35 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंच चुके हैं. श्री रामलला के दर्शन को लेकर भी श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पिछले वर्ष की तुलना में इस बार श्री रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है. शनिवार और रविवार को भी एक लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं.

Ayodhya Kawar yatra
मयंक शुक्ला
  • अयोध्या ,
  • 14 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:32 PM IST

श्रावण मास में भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया प्रेस नोट के साथ वीडियो फोटो जारी है. जिसमें देश के विभिन्न राज्यों और जिलों से लाखों श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचकर श्री रामलला के दर्शन-पूजन के साथ प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना और शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं. जिला प्रशासन के मुताबिक, श्रावण मास के दौरान अब तक 35 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंच चुके हैं. श्री रामलला के दर्शन को लेकर भी श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पिछले वर्ष की तुलना में इस बार श्री रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है. शनिवार और रविवार को भी एक लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं.

दूसरे सोमवार को पहुंची करीब 6 लाख की भीड़
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को करीब 3 लाख श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर दर्शन-पूजन किया, जबकि दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर करीब 6 लाख तक पहुंच गई. लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा, यातायात तथा भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं.

भीड़ प्रबंधन और यातायात पर प्रशासन की पैनी नजर
प्रमुख मंदिरों, घाटों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है. श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए जरूरत के अनुसार रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था लागू की जा रही है. भीड़ के दबाव वाले स्थानों पर अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं. अधिकारियों द्वारा देर रात तक क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है, ताकि किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो.

पेयजल से चिकित्सा तक, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर
जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, शौचालय, प्रकाश और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. घाटों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत रखा गया है. श्रावण मास में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बीच अयोध्या धाम में प्रशासन की चुनौती भी बढ़ी है, लेकिन भीड़ प्रबंधन और सुविधाओं को लेकर किए जा रहे इंतजामों के बीच रामनगरी लगातार आस्था, भक्ति और श्रद्धा के महासंगम का केंद्र बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement