Chardham Yatra Registration 2026: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें पंजीकरण? कब खुलेंगे कपाट

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. श्रद्धालु घर पर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है. इस दिन गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे. जबकि 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे.

Kedarnath Temple and Badrinath Temple
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए आज यानी 6 मार्च को से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. अब श्रद्धालु यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. श्रद्धालु खुद भी मोबाइल या लैपटॉप से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. तीर्थयात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी. इस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे. जबकि 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे.

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू-
चारधाम यात्रा के लिए आज सुबह 7 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. चारधाम यात्रा पर जाने से पहले रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. श्रद्धालु खुद घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें पर्यटन कार्यालय की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाना होगा. इस वेबसाइट पर जाकर कोई भी श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन कर सकता है. इसके साथ ही गूगल प्ले स्टोर से Tourist Care Uttarakhand ऐप डाउनलोड करके रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.

WhatsApp पर भी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन-
अगर कोई श्रद्धालु वेबसाइट या ऐप से रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं तो उनके लिए व्हाट्सअप की सुविधा है. श्रद्धालु मोबाइल नंबर +91 8394833833 पर 'Yatra' लिखकर भेज सकते हैं और दिए गए निर्देशों का पालन करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं. 

हेलीकॉप्टर से जाने वाले श्रद्धालु क्या करेंगे?
जो श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से चारधाम यात्रा करना चाहते हैं उनको Heliyatra.irctc.co.in से बुकिंग करवानी होगी. इस साल उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पिछले सालों के मुकाबले पहले शुरू हो रही है और यह माना जा रहा है कि इस साल चारधाम यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचेंगे और पिछले कई सालों का रिकॉर्ड टूट सकता है.

कब खुलेंगे धामों के कपाट?
चारधाम जाने के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से शुरू होंगे. आपको बता दें कि इस साल उत्तराखंड के चारधामों के कपाट अप्रैल माह में खुलेंगे. जानकारी के मुताबिक 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे. जबकि 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे और हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे. 

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED