Advertisement

Dhanteras 2026: धनतेरस पर इन 4 राशियों के लोगों को नहीं पहनना चाहिए सोना... इन 3 राशियों के लिए चांदी भी हो सकती है अशुभ, जानें क्या है वजह?

धनतेरस 2026 पर सोना-चांदी खरीदने की योजना है? तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानें किन 4 राशियों को सोना और किन 3 राशियों को चांदी पहनने से पहले कुंडली दिखानी चाहिए.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST

धनतेरस का त्योहार इस साल 6 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. इस दिन सोना चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. बहुत से लोग इस मौके पर सोने के सिक्के, चांदी के बर्तन और गहने खरीदते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि के लिए सोना और चांदी शुभ नहीं मानी जाती? 

मान्यता है कि हर धातु का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है. ऐसे में कुछ राशियों के लोगों को सोना या चांदी पहनने से पहले अपनी कुंडली की जांच करानी चाहिए. 

किन राशियों के लोगों को नहीं पहनना चाहिए सोना?

वैदिक ज्योतिष में सोने का संबंध सूर्य और गुरु ग्रह से माना जाता है. सोना पहनने को आत्मविश्वास, सम्मान और खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि कुछ राशियों के लोगों को इसे पहनने से पहले ज्योतिषी की सलाह लेने की बात कही जाती है.

  • वृषभ राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. ज्योतिष मान्यता के अनुसार शुक्र और गुरु के बीच अच्छे संबंध नहीं माने जाते. इसलिए वृषभ राशि के लोगों को सोना पहनने से पहले कुंडली दिखाने की सलाह दी जाती है.
  • मिथुन राशि: मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं. इस राशि के लोगों को सोना खरीदने या पहनने से पहले कुंडली में सूर्य की स्थिति देख लेनी चाहिए.
  • कन्या राशि: कन्या राशि का स्वामी भी बुध ग्रह है. इसलिए इस राशि के लोगों को सोना पहनने से पहले किसी जानकार ज्योतिषी से सलाह लेने की बात कही जाती है.
  • कुंभ राशि: कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. ज्योतिष में शनि और सूर्य के बीच संबंध अच्छे नहीं माने जाते. इसी वजह से कुंभ राशि वालों को सोना पहनने में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

किन राशियों के लोगों को नहीं पहननी चाहिए चांदी?

ज्योतिष शास्त्र में चांदी का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से माना जाता है. इसे मन की शांति और सुख सुविधाओं से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि तीन राशियों के लोगों को चांदी पहनने से पहले कुंडली की जांच कराने की सलाह दी जाती है.

  • मेष राशि: इस राशि के स्वामी मंगल हैं. अगर कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में है, तो मेष राशि के लोगों को चांदी पहनने से पहले ज्योतिषी की सलाह लेनी चाहिए.
  • सिंह राशि: सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं. इसलिए इस राशि के लोगों को चांदी पहनने से पहले कुंडली में चंद्रमा की स्थिति देखनी चाहिए.
  • धनु राशि: धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं. इस राशि के लोगों को चांदी पहनने से पहले कुंडली में चंद्रमा और शुक्र की स्थिति की जांच करानी चाहिए.

सोना चांदी नहीं खरीद सकते तो धनतेरस पर क्या लें?

अगर ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सोना या चांदी आपके लिए सही नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. धनतेरस पर आप पीतल के बर्तन, तांबे का लोटा, पूजा की थाली या पीतल का दीपक खरीद सकते हैं. इन चीजों को भी इस त्योहार पर खरीदना शुभ माना जाता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement