Advertisement

Diwali 2026: दिवाली की रात करें ये 7 चमत्कारी उपाय... मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, जानें खास पूजा विधि और मंत्र

दिवाली 2026 पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग कई उपाय करते हैं. लेकिन कुछ खास उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा जल्दी बरसी है. जानें क्या हैं वो उपाय.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

दिवाली का त्योहार मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं. इस दिन सच्चे मन से उनकी पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है. 

दिवाली की रात को महानिशा की रात भी कहा जाता है. मान्यता है कि इस रात किए गए पूजा-पाठ और दान का विशेष फल मिलता है. ऐसे में अगर आप भी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो दिवाली पर कुछ खास उपाय कर सकते हैं.

दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें?

दिवाली के दिन घर के पूर्व दिशा या ईशान कोण में एक चौकी रखें. उस पर लाल या गुलाबी कपड़ा बिछाएं. सबसे पहले भगवान गणेश की मूर्ति रखें और उनके दाहिनी ओर मां लक्ष्मी को विराजमान करें. इसके बाद पूजा स्थल पर बैठकर अपने ऊपर थोड़ा जल छिड़कें और पूजा का संकल्प लें.

अब घी का दीपक जलाएं और भगवान गणेश व मां लक्ष्मी को फूल, मिठाई और फल चढ़ाएं. सबसे पहले गणेश जी और फिर मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें. अंत में आरती करें और शंख बजाएं. पूजा के बाद पूरे घर में दीपक जलाएं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंदिर और घर के मुख्य दरवाजे पर भी दीपक जलाना शुभ होता है.

दिवाली पर इन बातों का रखें ध्यान

दिवाली पर घर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें. मुख्य दरवाजे को साफ रखें और वहां आम के पत्तों का तोरण लगाएं. पूजा में मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है. घर में सात्विक भोजन बनाएं और पहले भगवान को भोग लगाएं. इस दिन किसी का अपमान न करें और जरूरतमंद लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार दान जरूर दें. जुआ और लॉटरी जैसी चीजों से दूर रहें.

दिवाली पर धन और समृद्धि के लिए करें ये 7 उपाय

  1. हल्दी की गांठ का उपाय: दिवाली की रात भगवान गणेश को हल्दी की दो गांठ अर्पित करें. अगले दिन इन्हें अपने धन रखने वाली जगह पर रख दें. मान्यता है कि इससे धन की बचत और बरकत बनी रहती है.
  2. कौड़ियों का उपाय: मां लक्ष्मी के सामने जल रहे दीपक में दो कौड़ियां रखें. अगले दिन इन्हें निकालकर लाल कपड़े में बांध लें और तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रख दें.
  3. चांदी के सिक्के का उपाय: पूजा के समय गंगाजल में चांदी का सिक्का रखें. अगले दिन इस जल के छींटे घर में डालें और सिक्के को अपने पर्स में रख लें.
  4. गोमती चक्र का उपाय: दिवाली की रात पांच गोमती चक्र लें और उन पर सिंदूर लगाकर हनुमान जी को अर्पित करें. अगले दिन इन्हें लाल कपड़े में बांधकर घर में सुरक्षित जगह पर रख दें.
  5. धन की हांडी का उपाय: दिवाली की रात एक मिट्टी की हांडी में सात तरह के अनाज, थोड़ा सिंदूर और एक सिक्का डालें. इसके मुंह पर लाल कपड़ा बांधकर रसोई में रख दें.
  6. मां काली की पूजा: दिवाली की मध्य रात्रि में मां काली के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं. उनके मंत्र 'ॐ क्रीं कालिकायै नमः' का जाप करें.
  7. मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप: दिवाली की रात लाल आसन पर बैठकर 'ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्मी मम गृहे आगच्छ आगच्छ ह्रीं नमः' मंत्र का 11 माला जाप करें. मान्यता है कि इससे घर में सुख और समृद्धि आती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement