Diwali 2026 Laxmi Puja Muhurat: हिंदू धर्म के सबसे बड़े पर्वों में से एक दिवाली है. दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है. इस साल पूरे देश में 8 नवंबर 2026, दिन रविवार को दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है. दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है. दिवाली पर प्रदोष काल और निशीथ काल में माता मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है.
ऐसी धार्मिक मान्यता है कि दीपावली की रात मां लक्ष्मी की आराधना करने से घर में धन-दौलत का आगमन होता है और पूरे साल आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है. द्रिक पंचांग के मुताबिक 8 नवंबर को दिवाली पर शाम 5 बजकर 31 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 09 मिनट तक प्रदोष काल और स्थिर लग्न वृषभ रहेगा. यह समय लक्ष्मी-गणेश की पूजा के लिए बहुत ही शुभ रहेगा. दिवाली पर देश की राजधानी दिल्ली में प्रदोष काल यानी लक्ष्मी पूजा का समय शाम 5 बजकर 54 मिनट से शाम 7 बजकर 50 मिनट तक रहने वाला है. हालांकि भौगोलिक विषमता के कारण यह मुहूर्त देश के बड़े शहरों में थोड़ा अलग भी हो सकता है. ऐसे में पूजा से पहले अपना स्थानीय पंचांग जरूर देख लें. यहां आप जान सकते हैं दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त आपके यहां क्या है?
दिवाली 2026 शुभ तिथि और मुहूर्त
दिवाली 2026: किस शहर में लक्ष्मी पूजा का क्या शुभ मुहूर्त