गणेश चतुर्थी 2026 की शुरुआत आज यानी 14 सितंबर से हो गई है. देश के कई हिस्सों में गणपति पंडाल सजाए गए हैं. मुंबई में बड़ी संख्या में पंडाल बनाए गए हैं. गणेश जी की सबसे मशहूर मूर्तियों में से एक लालबागचा राजा की है. हर साल भक्तों में लालबागचा राजा के दर्शन को लेकर खासा उत्साह रहता है. इस साल भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप घर बैठे लालबागचा राजा के दर्शन कर सकते हैं और आरती का समय क्या है?
घर बैठे कर सकते हैं लालबागचा राजा के दर्शन-
अगर आप लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए नहीं पहुंच पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. घर बैठे भी आप लालबागचा राजा के दर्शन कर सकते हैं. इसके लिए आपको लालबागचा राजा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाना होगा. वहां आरती का लाइव प्रसारण किया जाता है. इसके साथ ही आप 24 घंटे लालबागचा राजा के दर्शन कर सकते हैं.
कब से शुरू हुआ है लालबागचा राजा के दर्शन?
लालबागचा राजा का सामान्य दर्शन आज यानी 14 सितंबर को सुबह 5 बजे से ही शुरू हो गया है. चरण स्पर्श और मुख दर्शन भी शुरू हो गया है. पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है.
कब होती है लालबागचा राजा की पूजा?
लालबागचा राजा की पूजा दिन में 3 बार होती है. सबसे पहले सुबह 6 बजे से 7 बजे तक पूजा होती है. इसके बाद दोपहर में भी पूजा होती है. दोपहर में 1 बजे से लेकर 2 बजे तक पूजा का समय होता है. दिन में तीसरी बार पूजा शाम को होती है. शाम को 7 बजे से लेकर 8 बजे तक लालबागचा राजा की पूजा होती है. इसमें पूजा के साथ आरती भी होती है.
कब लगता है टिकट?
सामान्य मुख दर्शन और चरण स्पर्श दर्शन के लिए कोई टिकट नहीं लगता है. हर कोई कतार में आकर दर्शन कर सकता है. लेकिन वीआईपी दर्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए टिकट की व्यवस्था होती है. टिकट बुक करने के लिए लालबागचा राजा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके लिए मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होता है और लॉगिन करना होता है. इसके बाद ऑनलाइन बुकिंग सेक्शन में जाकर दर्शन का टिकट बुक कर सकते हैं. इसके लिए आईडी प्रूफ और मांगी गई जानकारी देनी होगी. बुकिंग होने के बाद टिकट मोबाइल नंबर या ईमेल पर आ जाएगा.
ये भी पढ़ें: