Advertisement

Hariyali Teej 2026: कब है हरियाली तीज? जानें सही तारीख, शुभ योग, पूजा मुहूर्त और व्रत का धार्मिक महत्व

Hariyali Teej 2026: इस बार तृतीया तिथि दो दिनों में पड़ने से लोगों के मन में व्रत की सही तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. आइए जानते हैं कि साल 2026 में हरियाली तीज का व्रत किस दिन रखा जाएगा, पूजा का शुभ समय क्या रहेगा और इस पर्व का धार्मिक महत्व क्या है.

Hariyali Teej 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

हरियाली तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जबकि अविवाहित कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं. इस बार तृतीया तिथि दो दिनों में पड़ने से लोगों के मन में व्रत की सही तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. आइए जानते हैं कि साल 2026 में हरियाली तीज का व्रत किस दिन रखा जाएगा, पूजा का शुभ समय क्या रहेगा और इस पर्व का धार्मिक महत्व क्या है.

कब है हरियाली तीज 2026?
वैदिक पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 14 अगस्त 2026 को शाम 6:46 बजे शुरू होगी और 15 अगस्त 2026 को शाम 5:28 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के आधार पर हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त 2026, शनिवार को रखा जाएगा.

हरियाली तीज 2026 शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:50 बजे से 5:35 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:17 बजे से 1:08 बजे तक
विजय मुहूर्त दोपहर 2:51 बजे से 3:42 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 7:06 बजे से 7:29 बजे तक
अमृत काल रात 8:18 बजे से 9:53 बजे तक
 

चौघड़िया मुहूर्त
शुभ सुबह 7:29 बजे से 9:08 बजे तक
लाभ दोपहर 2:04 बजे से 3:43 बजे तक
अमृत दोपहर 3:43 बजे से शाम 5:22 बजे तक
इस साल बन रहे हैं शुभ योग

पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज पर इस बार शिव योग, सिद्ध योग और रवि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है. शिव योग सुबह 7.08 बजे तक रहेगा. इसके बाद सिद्ध योग शुरू होगा. वहीं रवि योग पूरे दिन बना रहेगा. इन शुभ योगों में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है.

हरियाली तीज का धार्मिक महत्व
शिव पुराण के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कई वर्षों तक कठोर तपस्या की थी. उनकी भक्ति और तप से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया. इसी पावन मिलन की स्मृति में हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से व्रत और पूजा करने से अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और मनचाहे जीवनसाथी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

हरतालिका तीज 2026 कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास की तृतीया तिथि 13 सितंबर 2026 को सुबह 7:09 बजे शुरू होगी और 14 सितंबर को सुबह 7:07 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत 15 सितंबर 2026 को रखा जाएगा. पूजा के लिए प्रातः 6:05 बजे से 7:06 बजे तक का समय शुभ माना गया है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement