scorecardresearch

न पैदल, न बाइक... स्केटिंग पर सवार होकर बाबा धाम निकले युवा, अनोखी यात्रा देखने उमड़ी भीड़

30 अगस्त को बिहार के समस्तीपुर से शुरू हुई स्केटिंग देवघर यात्रा दूसरे दिन कल शाम बेगूसराय में ठहराव किया और आज तीसरे दिन बेगूसराय के खतोपुर शिव मंदिर से पूजा अर्चना कर आगे की यात्रा शुरू हुई है.

Advertisement
Begusarai Begusarai

सावन के पवित्र माह में बाबा नगरी देवघर लोग विभिन्न माध्यमों से पूजा अर्चना करने जाते हैं लेकिन युवाओं की एक टोली स्केटिंग कर देवघर जा रहे. स्केटिंग करते युवाओं की टोली लोगों के लिए कौतूहल का विषय भी बना हुआ है. 30 अगस्त को बिहार के समस्तीपुर से शुरू हुई स्केटिंग देवघर यात्रा दूसरे दिन कल शाम बेगूसराय में ठहराव किया और आज तीसरे दिन बेगूसराय के खतोपुर शिव मंदिर से पूजा अर्चना कर आगे की यात्रा शुरू हुई है.

बाबा भोले में अटूट श्रद्धा
गेरुआ वस्त्र पहने पीठ पर तिरंगा और बाबा भोले के झंडा लिए युवाओं की यह टोली स्केटिंग और स्टंट करते हुए बाबा नगरी देवघर जा रहे हैं. बाबा भोले में अटूट श्रद्धा व्यक्त करते हुए समस्तीपुर के उजियारपुर मंदिर से युवाओं की यह टोली स्केटिंग करते हुए देवघर की यात्रा पर निकली है. समस्तीपुर के शशि कुमार गोस्वामी ने समस्तीपुर के आधा दर्जन ,मोतिहारी और वैशाली के अपने दोस्तों को साथ स्केटिंग करते हुए बाबा नगरी देवघर चलने का प्लान बनाया.

स्केटिंग करते हुए बाबा भोले की नगरी
यह युवा यूट्यूब भी हैं और स्केटिंग करते हैं इस बार स्केटिंग करते हुए सावन के पवित्र माह में बाबा नगरी देवघर पहुंचकर बाबा भोले की पूजा अर्चना करने की ठानी और युवाओं की टोली स्केटिंग करते हुए निकल पड़ी बाबा भोले की नगरी देवघर. आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि बेगूसराय के हाईवे पर युवाओं की यह टोली स्केटिंग करते हुए और स्टंट करते हुए हर हर महादेव की जयकारा लगाते बड़ी तेजी से अपनी यात्रा को जारी रखा है.

स्केटिंग कर रहे युवाओं ने कहा कि बाबा भोले के प्रति श्रद्धा है और यह लोग चाहते हैं कि बड़ा यूट्यूब बने गरीबों की सेवा करें और बाबा भोले की कृपा सभी पर बनी रहे इसी सोच के तहत स्केटिंग करते हुए बाबा धाम जाने की योजना बनाई. 30 अगस्त को यह समस्तीपुर मंदिर से स्केटिंग यात्रा निकाली है और 4 अगस्त को बाबा नगरी देवघर में पूजा अर्चना करने की इच्छा है. यह लोग सुल्तानगंज में जल लेकर बाबा नगरी देवघर पहुंचेंगे. स्केटिंग में समस्तीपुर जिले के अंकुश कुमार, श्याम कुमार, अभिजीत कुमार, नितीश कुमार, जबकि मोतिहारी जिले के रिशु कुमार , मोहन कुमार , रघुवीर कुमार और वैशाली जिले के राहुल कुमार, रितेश कुमार शामिल हैं इस स्केटिंग के दौरान दो बाइक पर युवा और एक साइकिल पर खाने पीने का सामान लेकर आगे पीछे चलते हैं.

ये भी पढ़ें: