Holi Ear Care Tips: अगर कान में रंग चला जाए तो क्या करना चाहिए? क्या हो सकता है नुकसान

होली खेलते समय अगर कान में रंग चला जाए तो दिक्कतें बढ़ जाती हैं. कई बार कानों में दर्द होने लगता है, खुजली होने लगती है. इसलिए अगर कानों में रंग चला जाए तो उसने निकालने की कोशिश करनी चाहिए. अगर रंग नहीं निकल पाता है तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

Holi Celebration 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. लोग अलग-अलग रंगों और गुलाल से होली खेलते हैं. ऐसे में कई बार रंग-गुलाल से नुकसान हो जाता है. लोग अक्सर चेहरा और आंखों को रंगों से बचाते हैं. लेकिन कान को भूल जाते हैं. कान एक संवेदनशील अंग है. अगर कान के अंदर रंग या गुलाल चला जाए तो कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में होली खेलते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि रंग कानों में ना जाए.

होली के दौरान कानों की सेफ्टी क्यों जरूरी है?
होली के त्योहार में जिन रंगों का इस्तेमाल हम करते हैं, उसमें केमिकल की मिलावट होती है. ऐसे में अगर ये रंग कानों में चले जाते हैं तो नुकसानदायक होती है. रंगों में सीसा, क्रोमियम और अभ्रक जैसे हानिकारक रसायन होते हैं, जो कान की नाजुक स्किन को पर्दे को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे कानों में जलन हो सकती है, खुजली हो सकती है और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए होली के त्योहार में कानों का खास ख्याल रखना चाहिए, ताकि रंग कान के अंदर ना जाए.

Holi Celebration (Photo/PTI)

रंग कानों को कैसे नुकसान पहुंचा सकते हैं?
कान की नकली काफी संवेदनशील होती है. अगर कान में सूखा रंग चला जाता है तो नमी पाकर फूल जाता है. जिससे कान से घंटी बजने की आवाज आने की समस्या हो सकती है. कान के भीतर रंग चला जाए तो बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. अगर रंग पर्दे तक पहुंच जाए तो सुनने की क्षमता कम हो सकती है. इसलिए होली में कानों की सुरक्षा बेहद जरूरी है.

Holi Celebration (Photo/PTI)

अगर कान में रंग चला जाए तो क्या करें?
होली के त्योहार में  अगर काम में रंग चला जाए तो क्या करना चाहिए. चलिए बताते हैं.

  • कान में रंग चला जाए तो सिर को एक तरफ झुकाकर धीरे-धीरे हिलाना चाहिए, ताकि सूखा रंग बाहर आ जाए.
  • अगर गीले कपड़े की सहायता से रंग निकाला जा सकता है तो उसे बाहर निकालने की कोशिश करनी चाहिए.
  • अगर इससे भी दिक्कत ठीक नहीं हो ही है तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED