Advertisement

Sawan Somwar: सावन में सोमवार के दिन करें शिव जी की पूजा... शिक्षा, नौकरी और व्यापार में मिलेगी उन्नति... जानें पूजा की विधि

सावन में सोमवार को काफी अहम माना जाता है. इन दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और भोले की पूजा करते हैं. साथ ही शिवलिंग की पूजा करने से आपको अनेक फल मिलते है. अगर आप शिक्षा और करियर में उन्नति चाहते हैं तो यह दिन आप ही के लिए है.

Bhagwaan Shiv
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST

सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए खास माना जाता है. इस महीने में सोमवार का दिन बेहद विशेष होता है. कल यानी 10 अगस्त 2026 को, सावन का दूसरा सोमवार है. भक्त सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करते हैं, जिसमें वह जल चढ़ाते हैं और व्रत रखते हैं. मान्यता है कि सावन सोमवार पर कुछ खास उपाय करने से जीवन में शानदार बदलाव आते हैं. खास तौर पर पढ़ाई और करियर से जुड़ी परेशानियों परेशानियों से भी राहत मिलने की मान्यता है.

पढ़ाई के लिए क्या उपाय करें

अगर आपका पढ़ाई में मन नहीं लगता है या बार-बार ध्यान भटकता है, तो सावन सोमवार के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करें. इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं. साथ ही बेलपत्र पर चंदन से 'ॐ नमः शिवाय' लिखकर चढ़ान शुभ माना जाता है.

साथ ही आप पूजा के समय कुछ देर शांत बैठें. भगवान शिव का ध्यान करें. इसके बाद 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे मन को शांति मिलती है और फोकस बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

करियर में कैसे मिलेगी तरक्की?

नौकरी, व्यापार या करियर में सफलता पाने की इच्छा है तो सावन सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करें. इसके साथ ही शिवलिंग पर बेलपत्र और सफेद फूल चढ़ाएं.

मान्यता है कि सावन सोमवार की पूजा से बाधाएं दूर होती हैं और काम में आगे बढ़ने का रास्ता खुलता है. करियर में सफलता के लिए मेहनत और सही योजना भी उतनी ही जरूरी है.

शहद और जल से करें अभिषेक

शिक्षा और बुद्धि से जुड़े मामलों के लिए शिवलिंग पर शहद मिला जल चढ़ाने की भी धार्मिक मान्यता है. इसे फोकस और सही फैसले लेने की क्षमता से जोड़कर देखा जाता है.

अभिषेक करते समय मन में अपनी इच्छा रखें. इसके बाद भगवान शिव का नाम लें और पढ़ाई या काम में पूरी मेहनत करने का संकल्प लें.

पूजा के समय किन बातों का रखें ध्यान

सावन सोमवार पर पूजा करते समय मन को शांत रखें. किसी के तरह का बुरा विचार न रखें. साथ ही सात्विक भोजन करें और अपनी क्षमता के अनुसार व्रत रखें. पूजा का सबसे बड़ा आधार श्रद्धा और साफ मन माना जाता है.

नोट: ये उपाय धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं. इन्हें सफलता की गारंटी नहीं माना जाना चाहिए. पढ़ाई और करियर में आगे बढ़ने के लिए मेहनत, अनुशासन और सही फैसले जरूरी हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement