Advertisement

Easter 2022: ईस्टर पर शुभ होता है अंडे गिफ्ट करना, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

ईसाई धर्म में ईस्टर त्योहार को काफी खास माना जाता है. क्रिसमस के बाद इस त्योहार का सबसे ज्यादा महत्व है.

ईस्टर पर शुभ होता है अंडे गिफ्ट करना
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST
  • ईस्टर पर अंडों का खास महत्व है
  • ईस्टर का जश्न 40 दिनों तक मनाया जाता है

गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईस्टर का त्योहार मनाया जाता है. ईसाई धर्म के लोग इसे ईसा मसीह के पुनर्जन्म की खुशी में मनाते हैं. ऐसा माना जाता है कि प्रभु यीशु गुड फ्राइडे के तीसरे दिन दोबारा से जीवित हो गए थे. क्रिसमस के बाद ईसाई लोगों के लिए ये सबसे बड़ा त्यौहार है. ये दोनों की त्योहार ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाए जाते हैं. इस बार इसे आज यानी 17 अप्रैल को मनाया जा रहा है. ईस्टर पर अंडे का खास महत्व है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

ईस्टर पर क्या है अंडों का महत्व?
ईस्टर पर अंडों का खास महत्व है. ईसाई धर्म के लोग इस दिनों अंडों को सजाकर एक-दूसरे को गिफ्ट करते हैं. ऐसा माना जाता है कि अंडे अच्छे दिनों की शुरुआत और नए जीवन का संदेश देते हैं. ईसाई धर्म के लोग ऐसा मानते हैं कि जिस प्रकार अंडे में नया जीवन उत्पन्न होता है, वो लोगों को नई शुरुआत का संदेश देता है. 

क्यों मनाया जाता है ईस्टर?
बाइबल के लिखे अनुसार, हजारों साल पहले गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह को यरूशलेम की पहाड़ियों पर सूली पर चढ़ाया गया था. इसके बाद गुड फ्राइडे के तीसरे दिन यानी पहले संडे को ईसाह मसीह दोबारा जिंदा हो गए थे. दोबारा जीवित होने के बाद ईसाह मसीह लगभग 40 दिनों तक अपने शिष्यों के साथ रहे. इसके बाद वो हमेशा के लिए स्वर्ग चले गए. तब से ईस्टर का जश्न 40 दिनों तक मनाया जाता है. ईसाई धर्म के लोग इसे बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाते हैं.

कैसे मनाते हैं ईस्टर?
ईस्टर के पहले सप्ताह को ईस्टर कहा जाता है. ईसाई धर्म के लोग इस दौरान प्रार्थना और व्रत करते हैं. इस पर्व पर सभी चर्चों को खासतौर पर सजाया जाता है. चर्च में मोमबत्तियां जलाई जाती हैं. इस दिन लोग अपने घरों में भी मोमबत्तियां जलाकर घर को रोशन करते हैं. ईसाई धर्म के लोग इस दिन बाइबल का पाठ करते हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement