उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भगवान जगन्नाथ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. डॉक्टरों की टीम ने स्टेथोस्कोप से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के स्वास्थ्य की जांच की. रासमंडल में मंगलवार को डॉक्टर की टीम ने आला लगाकर भगवान जगन्नाथ का परंपरा के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण किया. इस स्वास्थ्य परीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो पर यूजर्स अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
भगवान जगन्नाथ का हेल्थ चेकअप-
परंपराओं के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को अधिक स्नान करने के कारण पक्ष की प्रतिपदा से आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा अस्वस्थ हो जाते हैं. वो बुखार से पीड़ित हो जाते हैं. इस दौरान आम जनमानस के लिए उनका दर्शन प्रतिबंधित कर दिया जाता है. इस अवधि में भगवान को विभिन्न औषधीय का काढ़ा भोग के रूप में चढ़ाया जाता है. परंपरा के मुताबिक डॉक्टरों की टीम ने भगवान जगन्नाथ का हेल्थ चेकअप किया जाता है.
हेल्थ चेकअप का वीडियो वायरल-
इस परंपरा के मुताबिक उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रासमंडल में शहर के सीनियर डॉक्टरों की टीम पहुंची और भगवान जगन्नाथ का हेल्थ चेकअप किया. डॉक्टरों की टीम ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को स्वस्थ घोषित किया. इसी स्वास्थ्य परीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
चेकअप के बाद परवल के जूस का भोग-
स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मंदिर में विशेष प्रसाद और आहार अर्पित किए गए. भगवान जगन्नाथ को परवल का जूस भोग के स्वरूप में चढ़ाया जाता है. गुरुवार को राजसी खिचड़ी का भी भोग लगता है. इसके बाद भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा उत्सव के रूप में शहर के अंदर निकल जाती है. जौनपुर में परंपरा के रूप में यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से हो रहा है.
मान्यता के मुताबिक भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा स्नान पूर्णिमा के पवित्र स्नान अनुष्ठान के बाद अस्वस्थ हो जाते हैं. इस दौरान भगवान जगन्नाथ को दिव्य बुखार आने की मान्यता है. इसके बाद 15 दिनों तक उनको भक्तों से दूर रखा जाता है.
ये भी पढ़ें: