Advertisement

June 2025 Festivals List: गंगा दशहरा, जगन्नाथ रथ यात्रा से लेकर विनायक चतुर्थी तक... जून महीने में पड़ रहे इतने पर्व-त्योहार... पूरी लिस्ट यहां देख लीजिए आप

June Vrat Tyohar: साल 2025 का जून का महीना धार्मिक दृष्टि से काफी खास है. इस महीने में गंगा दशहरा, जगन्नाथ रथ यात्रा से लेकर विनायक चतुर्थी तक पड़ रहा है. आप यहां जून में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं.

June 2025 Festivals
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2025,
  • अपडेटेड 8:58 PM IST
  • जून में ही रखा जाएगा निर्जला एकादशी का व्रत 
  • कबीरदास जयंती और गुप्त नवरात्रि भी जून में 

June Vrat Tyohar: जून का महीना 30 दिनों का होता है. इस महीने कई पर्व-त्योहार पड़ते हैं. जून में ही हर साल विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है. इस साल जून महीने में ज्येष्ठ और आषाढ़ मास का संयोग बन रहा है.

इस साल जून महीने का पहला पर्व 4 जून को महेश नवमी पड़ रहा है. इस दिन भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की जाती है. इसके बाद गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, गुप्त नवरात्रि, वट पूर्णिमा जैसे पर्व पड़ेंगे. यहां आप जून 2025 में आने वाले पर्व-त्योहारों की पूरी सूची देख सकते हैं. 

जून 2025 के व्रत-त्योहार
4 जून: महेश नवमी.
5 जून: गंगा दशहरा.
6 जून: निर्जला एकादशी.
8 जून: प्रदोष व्रत, ज्येष्ठ माह.
10 जून: वट सावित्री, पूर्णिमा व्रत.
11 जून: कबीरदास जयंती, ज्येष्ठ पूर्णिमा.
12 जून: आषाढ़ माह की शुरुआत. 
14 जून: कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी.
15 जून: मिथुन संक्रांति.
21 जून: योगिनी एकादशी.
23 जून: प्रदोष व्रत (आषाढ़ माह), मासिक शिवरात्रि.
25 जून: आषाढ़ अमावस्या.
26 जून: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि.
27 जून: जगन्नाथ रथ यात्रा.
28 जून: विनायक चतुर्थी.

जून 2025 के ग्रह गोचर 
6 जून: बुध का मिथुन राशि में गोचर.
7 जून: मंगल का सिंह राशि में गोचर.
9 जून: बृहस्पति का मिथुन राशि में अस्त.
11 जून: बुध का मिथुन राशि में उदय.
15 जून: सूर्य का मिथुन राशि में गोचर.
22 जून: बुध का कर्क राशि में गोचर.
29 जून: शुक्र का वृषभ राशि में गोचर.

जून 2025 में ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन
1. मंगल: 7 जून को मघा और 30 जून पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर.
2. सूर्य: 8 जून को मृगशिरा और  22 जून को आर्द्रा नक्षत्र में गोचर.
3. बुध: 9 जून को आर्द्रा, 16 जून को पुनर्वसु और 25 जून को पुष्य नक्षत्र में गोचर.
4. शुक्र: 13 जून को भरणी और 26 जून को कृतिका नक्षत्र में गोचर. 
5. गुरु: 14 जून को आर्द्रा और 30 जून को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement