Kanya Pujan Gifts: ₹100 में नन्हीं देवियों को दें ये खास और काम के गिफ्ट्स, कन्या पूजन पर खिल उठेंगी बच्चियों की मुस्कान

नवरात्रि का समापन अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन के साथ होता है, जिसमें छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनका सम्मान किया जाता है. इस दिन उन्हें भोजन कराने के साथ-साथ उपहार देने की भी परंपरा है. अगर आप इस बार कुछ अलग और बजट में गिफ्ट देना चाहती हैं, तो ये आसान और किफायती विकल्प आपके काम आ सकते हैं.

Chaitra Navratri 2025 Kanya Pujan gifts
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:10 PM IST

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का पर्व विशेष आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं. नवरात्रि का समापन अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन के साथ होता है, जिसमें छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनका सम्मान किया जाता है. इस दिन उन्हें भोजन कराने के साथ-साथ उपहार देने की भी परंपरा है. अगर आप इस बार कुछ अलग और बजट में गिफ्ट देना चाहती हैं, तो ये आसान और किफायती विकल्प आपके काम आ सकते हैं.

कन्या पूजन में गिफ्ट का खास महत्व
अष्टमी या नवमी के दिन कन्याओं को हलवा, पूड़ी और चने का भोग लगाने के बाद भोजन कराया जाता है. इसके साथ उन्हें उपहार देना शुभ माना जाता है. आमतौर पर लोग पैसे, बर्तन या टिफिन देते हैं, लेकिन अब लोग कुछ नया और उपयोगी देने की ओर भी ध्यान दे रहे हैं.

100 रुपये में बेहतरीन गिफ्ट आइडिया
1. कलरफुल हेयर एक्सेसरीज
छोटी बच्चियों को सजना-संवरना बहुत पसंद होता है. ऐसे में रंग-बिरंगे हेयर क्लिप्स, रबर बैंड और हेयर बैंड का सेट एक अच्छा विकल्प है. ये सस्ते और आकर्षक होते हैं.

2. स्टोरी या कलरिंग बुक
बच्चों के लिए स्टोरी बुक या कलरिंग बुक एक शानदार गिफ्ट हो सकती है. इसके साथ कलर पेंसिल देने से गिफ्ट और भी खास बन जाता है.

3. छोटा पर्स या हैंडबैग
क्यूट डिजाइन वाले छोटे पर्स या बैग बच्चियों को बहुत पसंद आते हैं. ये उनके छोटे-छोटे सामान रखने के लिए भी काम आते हैं.

4. पानी की बोतल या टिफिन
आजकल बाजार में आकर्षक डिजाइन वाले टिफिन और पानी की बोतलें आसानी से मिल जाती हैं. ये उपयोगी होने के साथ बच्चों को बेहद पसंद भी आती हैं.

5. चूड़ियां और श्रृंगार का सामान
चूड़ियों का सेट या एक छोटे बॉक्स में बिंदी, काजल और मेहंदी जैसे सामान देकर भी आप कन्याओं को खुश कर सकती हैं.

गिफ्ट देते समय रखें ये बातें ध्यान में
कन्याओं को हमेशा नया और साफ-सुथरा गिफ्ट दें.
कोशिश करें कि गिफ्ट उनके उपयोग का हो.
साथ ही, गिफ्ट देने के बाद उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेना न भूलें.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED