Advertisement

आज से खरमास खत्म, शहनाइयां शुरू… जानें अप्रैल से जुलाई तक कितने हैं विवाह मुहूर्त

खरमास के खत्म होने के साथ ही विवाह, गृह प्रवेश, प्रॉपर्टी, नई कार खरीदने का मुहूर्त प्राप्त होने लगेगा. खरमास समाप्त होते ही एक बार फिर से शादियों के मुहूर्त खुलने वाले हैं. अप्रैल से लेकर जुलाई तक हर महीने शादी ब्याह के लिए कई शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं. तो आइए जानते हैं कि अब कब से शुरू होने वाले हैं शादी के लिए शुभ मुहूर्त...

14 अप्रैल से खरमास खत्म हो गया है
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST

आज, यानी 14 अप्रैल से खरमास खत्म हो गया है. लोग लंबे समय से इस दिन का इंतजार करते हैं. क्योंकि, इसके खत्म होते ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है. सूर्य की मेष संक्रांति से खरमास का समापन हो जाता है. इसके साथ ही नए सौर वर्ष का प्रारंभ होता है. खरमास के खत्म होने के साथ ही विवाह, गृह प्रवेश, प्रॉपर्टी, नई कार खरीदने का मुहूर्त प्राप्त होने लगेगा. खरमास समाप्त होते ही एक बार फिर से शादियों के मुहूर्त खुलने वाले हैं. अप्रैल से लेकर जुलाई तक हर महीने शादी ब्याह के लिए कई शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं. तो आइए जानते हैं कि अब कब से शुरू होने वाले हैं शादी के लिए शुभ मुहूर्त...

कब से शुरू होंगे विवाह?
खरमास के खत्म होने के बाद विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि जैसे शुभ कामों की शुरुआत 15 अप्रैल से हो जाएगी.
अप्रैल में कुल 7 विवाह मुहूर्त हैं.
सोमवार, 20 अप्रैल 2026
मंगलवार, 21 अप्रैल 2026
शनिवार, 25 अप्रैल 2026
रविवार, 26 अप्रैल 2026
सोमवार, 27 अप्रैल 2026
मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
बुधवार, 29 अप्रैल 2026

मई में शादी विवाह के 8 मुहूर्त
शुक्रवार, 1 मई 2026
रविवार, 3 मई 2026
मंगलवार, 5 मई 2026
बुधवार, 6 मई 2026
गुरुवार, 7 मई 2026
शुक्रवार, 8 मई 2026
बुधवार, 13 मई 2026
गुरुवार, 14 मई 2026

जून में शादी विवाह के 8 मुहूर्त
रविवार, 21 जून 2026
सोमवार, 22 जून 2026
मंगलवार, 23 जून 2026
बुधवार, 24 जून 2026
गुरुवार, 25 जून 2026
शुक्रवार, 26 जून 2026
शनिवार, 27 जून 2026
सोमवार, 29 जून 2026

जुलाई में शादी विवाह के 5 मुहूर्त
बुधवार, 1 जुलाई 2026
सोमवार, 6 जुलाई 2026
मंगलवार, 7 जुलाई 2026
शनिवार, 8 जुलाई 2026

चातुर्मास से फिर बंद होंगे विवाह
इसके बाद चातुर्मास में विवाहों पर ब्रेक एक बार फिर से लगेगा. मान्यता है कि जगत के पालनहार भगवान विष्णु चार माह पाताल लोक में जाकर विश्राम करते हैं. इस समय को ही चातुर्मास कहा जाता है. साल 2026 में 25 जुलाई से 21 नवंबर 2026 तक चातुर्मास रहेगा. इन 4 महीनों में विवाह के मुहूर्त नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement