Advertisement

Budh Gochar 2026: कर्क राशि में हुआ बुध का प्रवेश, अगले 18 दिनों तक इन 5 राशियों को मिलेगा बंपर धन लाभ और तरक्की

बुध ग्रह 5 अगस्त 2026 को कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 22 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस गोचर से मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मीन राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं.

mercury transit
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:57 PM IST

अगस्त की शुरुआत के साथ ग्रहों की चाल भी बदल रही है और इसका असर कई राशियों के जीवन पर पड़ने वाला है. 5 अगस्त 2026 को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क के कारक बुध ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं. यह गोचर 22 अगस्त तक रहेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दौरान कुछ राशियों को करियर, कारोबार, धन और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

कब तक रहेगा बुध का यह गोचर?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार बुध 5 अगस्त 2026 को कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 22 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे. इसके बाद बुध सिंह राशि में गोचर करेंगे. कर्क राशि में बुध का यह 18 दिनों का प्रवास कई लोगों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है.

इन 5 राशियों को मिल सकता है फायदा
मेष राशि

बुध का यह गोचर पारिवारिक जीवन में खुशियां ला सकता है. व्यापार में आ रही रुकावटें दूर होने की संभावना है और सोचने-समझने की क्षमता बेहतर हो सकती है. नौकरी से जुड़े नए अवसर भी मिल सकते हैं.

मिथुन राशि
बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर आर्थिक मामलों में राहत दे सकता है. आय बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. व्यापार और करियर में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय रुके हुए कार्य पूरे कराने वाला माना जा रहा है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है.

तुला राशि
करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है, जबकि व्यापारियों के लिए नए सौदे फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए यह गोचर रचनात्मक कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में शुभ माना गया है. धन लाभ के साथ पारिवारिक माहौल भी बेहतर रहने की संभावना है.

इस दौरान किन बातों का रखें ध्यान?
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार बुध वाणी और संवाद के कारक हैं. ऐसे में इस दौरान किसी से बेवजह बहस करने या कटु शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें. नौकरी या कारोबार से जुड़े किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें और जल्दबाजी में कोई फैसला न करें.

बुध को मजबूत करने के उपाय
बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक या लड्डू का भोग लगाएं. गाय को हरा चारा खिलाना भी शुभ माना गया है. मान्यता है कि इससे कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है और शुभ फल प्राप्त होते हैं.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement