Muzaffarnagar Kavad of the loving couple
Muzaffarnagar Kavad of the loving couple
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में आस्था के साथ-साथ प्यार का भी एक अनोखा रंग देखने को मिला है. जिसके चलते मुजफ्फरनगर जनपद के कांवड़ मार्ग पर एक प्रेमी कपल 111 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर पैदल यात्रा करता नजर आया. इस प्रेमी कपल की एक ही मन्नत है, की भगवान भोलेनाथ की कृपा से उनके परिवार वाले शादी के लिए राजी हो जाएं. इस प्रेमी कपल की इस अनोखी कांवड़ ने इस दौरान नगर में राहगीरों और अन्य कांवड़ियों का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
शादी के लिए मांगा मंन्नत
आपको बता दे कि हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे खुर्जा निवासी मयंक और बुलंदशहर निवासी दीपिका राजपूत पिछले कई दिनों से पैदल यात्रा कर रहे हैं. दोनों का कहना है कि करीब एक साल पहले एक शादी समारोह में उनकी मुलाकात हुई थी और बस वहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हो गई थी. लेकीन इनके परिवार वाले इनकी शादी के लिए राजी नही है जिसके चलते अब ये दोनों भगवान भोलेनाथ से अपने रिश्ते को मंजिल तक पहुंचाने की प्रार्थना कर एक साथ कावड़ यात्रा कर रहे है.
मयंक का कहना है कि फिलहाल परिवार पूरी तरह शादी के लिए तैयार नहीं है. इसलिए दोनों ने 111 लीटर गंगाजल की कांवड़ उठाकर भोलेनाथ से मन्नत मांगी है कि उनके परिजन इस रिश्ते को स्वीकार कर लें. यात्रा के दौरान ये दोनों प्रतिदिन करीब 15 से 20 किलोमीटर पैदल चलकर अपना ये सफर पूरा कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इनके साथ कुछ दोस्त और परिवार के छोटे सदस्य भी मौजूद हैं.
111 लीटर गंगाजल की कांवड़
दीपिका ने बताया कि वे 28 जुलाई से जल लेकर यात्रा पर हैं और पूरी श्रद्धा के साथ अपने गांव पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगी. उनका कहना है कि उनकी एकमात्र मनोकामना है कि भगवान भोलेनाथ उनकी शादी निर्विघ्न संपन्न कराएं. 111 लीटर गंगाजल की ये अनोखी कांवड़ मुजफ्फरनगर के कांवड़ मार्ग पर आकर्षण और चर्चा का केंद्र बनी हुई है, जिसे देखने के लिए लोग रुक- रुक कर इस प्रेमी युगल की हौसला अफजाई भी कर रहे हैं.
दरअसल, कांवड़ यात्रा में हर साल मुजफ्फरनगर जनपद में आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार 111 लीटर गंगाजल लेकर निकले इस प्रेमी युगल ने भक्ति और प्रेम का ऐसा संगम दिखाया है, जिसकी चर्चा पूरे कांवड़ मार्ग पर हो रही है. अब देखना होगा कि क्या भोलेनाथ की कृपा से इनकी ये मन्नत पूरी होती है या फिर अभी और इनकी परीक्षा बाकी है.
ये भी पढ़ें: