Advertisement

तेजस बाइक कांवड़, भोलेनाथ का बीटेक पास भक्त बना आकर्षण का केंद्र

सावन में शिव भक्त कांवड़ लेकर निकल रहे हैं. इस दौरान एक ऐसा शिव भक्त मिला, जिसने आस्था को तकनीकी के साथ जोड़ दिया है. इस भक्त ने तेजस बाइक वाली स्पेशल कांवड़ बनाई है. ये बाइक कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

Muzaffarnagar unique kanwar
संदीप सैनी
  • मुजफ्फरनगर,
  • 10 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:55 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान एक युवा बीटेक छात्र की अनोखी कांवड़ भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. छात्र ने खुद बैटरी से चलने वाली एक 'तेजस बाइक' कांवड़ तैयार की है.

अनोखी बाइक कांवड़-
हरिद्वार से मेरठ के लिए निकले इस अक्षय कुमार छात्र ने बताया कि उसने अपनी इस अनोखी कांवड़ को महज तीन दिन में तैयार किया है. जिसमे मोटर, बैटरी, चार्जर, कंट्रोलर और हेडलाइट लगाई गई है. इसे हल्का रखने के लिए पीवीसी पाइप का इस्तेमाल किया गया है.

एक बार चार्ज, 150 किमी का सफर-
छात्र के मुताबिक इस कांवड़ को तैयार करने में करीब 45 हजार रुपये का खर्च आया है. ये बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 150 किलोमीटर तक चल सकती है. इसकी टॉप स्पीड करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है.

3 दिन में तैयार हुई अनोखी कांवड़-
इस तेजस बाइक कावड़ को लाने वाले छात्र अक्षय कुमार का कहना है कि मैंने सोचा कि सब कांवड़ लेने जा रहे है. मैं भी जाऊं ओर ऐसी कांवड़ लाऊँ, जिसजे सारी दुनिया देखे. जिसके चलते उनसे 3 दिनों में अपनी इस कांवड़ बाइक को तैयार किया. जिसपर वह अपनी कांवड़ यात्रा कर रहा है.

तेजस के नाम पर है बाइक का नाम-
आपको बता दें कि इस बाइक को बनाने वाले छात्र ने भारतीय वायु सेवा के तेजस विमान की तर्ज पर अपनी बाइक का नाम तेजस रखा है. उन्होंने तेजस विमान की तरह ही इस बाइक को रूप देने की भी कोशिश की है. अक्षय बताते हैं कि उन्होंने ये नाम इसलिए रखा है, ताकि लोगों को लगे कि ये मेड इन इंडिया है.

अक्षय ने क्या कहा?
अक्षय का कहना है कि हम हरिद्वार से आए हैं. मेरठ जाएंगे. यह मैंने तेजस बाइक बनाई है. यह बैटरी से चलती है. इसमें मैंने 150 किलोमीटर की बैटरी लगाई है, जो 4 घंटे में चार्ज हो जाती है. उन्होंने बताया कि मैं बीटेक का स्टूडेंट हूं और बीटेक मैकेनिकल से की है. मैंने इसको 3 दिन पहले ही तैयार किया है. बीटेक मैं मोनार्ड यूनिवर्सिटी से कर रहा हूं. मैं यह कहना चाहूंगा कि ऐसा कुछ काम करो, जो दुनिया देखे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement