Advertisement

Youth Dharma Conference: बिहार में धार्मिक युवा सम्मेलन करेगी न्यास पर्षद, युवाओं को सनातन और धार्मिक मार्ग से जोड़ने के लिए विशेष पहल

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद युवाओं को सनातन परंपरा और धार्मिक मूल्यों से जोड़ने के लिए जल्द ही धार्मिक युवा सम्मेलन आयोजित करेगी. इसका उद्देश्य युवाओं में धर्म, संस्कार और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें दिग्भ्रमित होने से बचाना है.

बिहार में धार्मिक युवा सम्मेलन करेगी न्यास पर्षद
मणि भूषण शर्मा
  • मुजफ्फरपुर,
  • 20 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद युवाओं को सनातन परंपरा और धार्मिक मूल्यों से जोड़ने के लिए जल्द ही धार्मिक युवा सम्मेलन आयोजित करेगी. इसका उद्देश्य युवाओं में धर्म, संस्कार और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें दिग्भ्रमित होने से बचाना है.

... तो समाज की कई समस्याओं का समाधान स्वतः होने लगेगा
मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवाओं को एक मंच पर लाया जाएगा. युवाओं के सामने धार्मिक और सामाजिक विषयों पर अपनी बात रखने के साथ-साथ उनकी समस्याओं और विचारों को भी सुना जाएगा. प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि युवाओं में अगर धार्मिक और सांस्कृतिक बोध मजबूत हो जाए, तो आने वाले समय में समाज की कई समस्याओं का समाधान स्वतः होने लगेगा. उनका कहना है कि युवा अपनी मांगों के लिए हर स्थिति में विरोध-प्रदर्शन का रास्ता अपनाने के बजाय धार्मिक और शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं के समाधान की दिशा में आगे बढ़ें. उन्होंने कहा कि धर्म का उद्देश्य युवाओं को दिग्भ्रमित होने से बचाना और उन्हें संयमित एवं जिम्मेदार जीवन के लिए प्रेरित करना है. परिवार और राज्य के पास उपलब्ध संसाधनों के अनुसार संतुलित जीवन जीने की आदत भी युवाओं में विकसित होनी चाहिए.

धार्मिकता केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं 
न्यास पर्षद अध्यक्ष ने कहा कि धार्मिकता केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को कर्तव्य, संयम और सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराती है. इसी सोच के साथ युवाओं को धार्मिक मार्ग से जोड़ने के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार मठ-मंदिरों की ओर से स्कूल और कॉलेज खोले जाने की पहल में सहयोग करेगी. धार्मिक संस्थाओं, शिक्षा और संस्कार के माध्यम से युवाओं को बेहतर दिशा देने का प्रयास किया जाएगा.


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement