Advertisement

Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर इन 5 कामों से रहें दूर, वरना जीवन में बढ़ सकती हैं परेशानियां

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नाग भगवान शिव के गले का आभूषण हैं, इसलिए नाग देवता की पूजा करने से भोलेनाथ की कृपा भी प्राप्त होती है. शास्त्रों में इस दिन कुछ कामों को करने से बचने की सलाह दी गई है. आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन किन 5 कामों को नहीं करना चाहिए.

Nag Panchami 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और कई महत्वपूर्ण त्योहारों के लिए जाना जाता है. इसी महीने में नाग पंचमी का पर्व भी मनाया जाता है. साल 2026 में नाग पंचमी 17 अगस्त को मनाई जाएगी. इस दिन नाग देवता के साथ भगवान शिव की पूजा करने की परंपरा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नाग भगवान शिव के गले का आभूषण हैं, इसलिए नाग देवता की पूजा करने से भोलेनाथ की कृपा भी प्राप्त होती है. शास्त्रों में इस दिन कुछ कामों को करने से बचने की सलाह दी गई है. आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन किन 5 कामों को नहीं करना चाहिए.

जमीन की खुदाई से बचें
नाग पंचमी के दिन जमीन खोदना शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि सांप और कई दूसरे जीव जमीन के अंदर बिल बनाकर रहते हैं. ऐसे में खेत जोतने, मिट्टी खोदने या घर की नींव रखने जैसे कामों से बचना चाहिए. इससे जमीन के अंदर रहने वाले जीवों को नुकसान पहुंच सकता है.

लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल न करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी के दिन लोहे से जुड़े काम करने से बचना चाहिए. इस दिन लोहे के बर्तन इस्तेमाल न करने और चूल्हे पर लोहे का तवा न चढ़ाने की परंपरा है. खाना बनाने के लिए दूसरे बर्तनों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

सुई, चाकू और कैंची से दूरी रखें
नाग पंचमी के दिन सुई, चाकू और कैंची जैसी धारदार चीजों का इस्तेमाल करना शुभ नहीं माना जाता. इस दिन सिलाई-बुनाई जैसे कामों से भी बचने की मान्यता है. धार्मिक विश्वास के अनुसार ऐसा करने से जीवन में परेशानियां और रुकावटें आ सकती हैं.

सांपों को नुकसान न पहुंचाएं
नाग पंचमी जीवों के प्रति दया और उनकी रक्षा का संदेश देती है. इसलिए इस दिन किसी सांप को परेशान या नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए. अगर कहीं सांप दिखाई दे, तो उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें और उसे मारने या पकड़ने की कोशिश न करें.

मांस-मदिरा और तामसिक भोजन से बचें
सावन में सात्विक भोजन करने की परंपरा है. नाग पंचमी के दिन मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन जैसी चीजों से भी बचने की मान्यता है. इस दिन हल्का और सात्विक भोजन करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement