Advertisement

Naina Devi Temple Shravan Ashtami 2026: नैना देवी मंदिर में श्रावण अष्टमी पूजन, दर्शन के लिए आए 1 लाख लोग

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. 1 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए. प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और वीडियो वॉल से लाइव दर्शन जैसी पुख्ता व्यवस्थाएं की हैं.

Naina Devi Temple Shravan Ashtami

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आज श्रावण अष्टमी के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. सुबह से ही अष्टमी पूजन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. अब तक करीब 1 लाख श्रद्धालु अष्टमी पूजन कर चुके हैं और माता रानी से अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की है.

लाइनों में भी हो रहे माता के लाइव दर्शन
इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में वीडियो वॉल सिस्टम की व्यवस्था की गई है. इसके जरिए लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को भी माता जी के लाइव दर्शन हो रहे हैं. इससे श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए भी माता के दर्शन कर पा रहे हैं.

प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
श्रावण अष्टमी को देखते हुए मंदिर न्यास के साथ जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पीने के पानी, बिजली और परिवहन की व्यवस्था सुचारु रखी गई है. मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे ग्रुप में मंदिर भेजा जा रहा है.

पूजा, हवन और यज्ञ कर रहे श्रद्धालु
श्री नैना देवी पहुंच रहे श्रद्धालु अष्टमी के दिन माता जी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं. इसके साथ ही हवन और यज्ञ में भी शामिल होकर माता का पावन आशीर्वाद ले रहे हैं. बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लेकर शक्तिपीठ पहुंच रहे हैं.

कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम से रखी जा रही नजर
मंदिर न्यास के अध्यक्ष और एसडीएम धर्मपाल चौधरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने बताया कि वीडियो वॉल की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को लाइनों में भी माता के दर्शन हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि मंदिर में कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम भी स्थापित किया गया है. इसके जरिए पूरे श्री नैना देवी क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

श्रद्धालुओं की सुविधा पर पूरा फोकस
श्रावण अष्टमी के मौके पर श्री नैना देवी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. मंदिर न्यास, जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है. पंजाब समेत अलग-अलग जगहों से पहुंचे श्रद्धालु माता के दर्शन कर रहे हैं और उनका आशीर्वाद लेकर अपने घर लौट रहे हैं.

(इनपुट- मुकेश कुमार)
 

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement