Advertisement

Panchak Date List: नए साल 2026 में कब-कब लगेगा पंचक? यहां देख लें पूरी तारीख, एक-दो नहीं... इसमें इतने काम करने की होती है मनाही

Panchak 2026 Dates List: ज्योतिष में पंचक काल को अशुभ माना गया है. इस दौरान शुभ कार्य नहीं किया जाता है. आइए जानते हैं साल 2026 में पंचक कब-कब लगेगा और कितने समय तक रहेगा? 

Panchak 2026
मिथिलेश कुमार सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 19 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 7:07 PM IST

Panchak 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में कोई भी नया और मांगलिक कार्य शुभ मुहूर्त को देख कर किया जाता है. ऐसा करने से कार्य के पूर्ण होने में कोई अड़चन नहीं आती है. ज्योतिष में पंचक काल को अशुभ माना गया है. इस दौरान शुभ कार्य नहीं किया जाता है. आज हम आपको साल 2026 में पंचक कब-कब लगेगा और कितने समय तक रहेगा, उसके बारे में बताने जा रहे हैं. उससे पहले यह जान लीजिए पंचक क्या है और इस दौरान किन-किन कार्यों को करने की मनाही होती है.

क्या है पंचक 
पूर्वा भाद्रपद, धनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा, रेवती नक्षत्र और उत्तर भाद्रपद के चारों चरण में चंद्रमा के भ्रमण काल को पंचक कहा जाता है. कुंभ और मीन राशि में जब चंद्रमा भ्रमण करता है तो पंचक का जन्म होता है. पंचक पांच दिनों का होता है, इसलिए इसे पंचक कहा जाता है. पंचक का प्रभाव इसके शुरू होने वाले दिन से आंका जाता है. रविवार के दिन शुरू होने वाला पंचक रोग पंचक और सोमवार के दिन शुरू होने वाला पंचक राज पंचक कहा जाता है. मंगलवार को शुरू होने वाला पंचक अग्नि पंचक, शुक्रवार को शुरू होने वाला पंचक चोर पंचक, शनिवार को शुरू होने वाला पंचक मृत्यु पंचक कहा जाता है. बुधवार और गुरुवार को पंचक दोषमुक्त होती हैं. इन दोनों दिन से शुरू होने वाले पंचक को पंचक ही कहा जाता है.

पंचक में नहीं करने चाहिए ये काम  
1. पंचक को दौरान शुभ कार्य जैसे विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन और नामकरण नहीं करना चाहिए.
2. पंचक के दौरान लकड़ी और घास को जलाना नहीं चाहिए. ऐसा करने से आग लगने की संभावना रहती है.
3. पंचक में लकड़ी और इससे बने सामान, घास आदि को एकत्र  करके घर नहीं लाना चाहिए. 
4. पंचक में चरपाई और पलंग बनवाना अशुभ होता है.  
5. पंचक के दौरान घर की नींव और छत डलवाने का कार्य नहीं करना चाहिए. 
6. पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा नहीं करना चाहिए. 
7. पंचक के दौरान शैय्या का निर्माण नहीं करने चाहिए.
8. पंचक में कभी भी शव नहीं जलाना चाहिए. 
9. चोर पंचक में धन के बड़े लेन-देन और नए व्यापार की शुरुआत न करें. 

साल 2026 में किस-किस महीने में कब-कब पड़ेगा पंचक 
1. जनवरी: साल 2026 के पहले महीने जनवरी में पंचक 21 जनवरी दिन बुधवार को पूर्वाह्न 01:35 बजे से प्रारंभ होकर 25 जनवरी 2026 दिन रविवार को दोपहर 01:35 बजे समाप्त होगा. 

2. फरवरी: साल 2026 के दूसरे महीने में पंचक 17 फरवरी दिन मंगलवार को सुबह 09:05 बजे से प्रारंभ होकर 21 फरवरी 2026 दिन शनिवार की शाम 07:07 बजे तक रहेगा. 

3. मार्च: साल 2026 के तीसरे महीने में पंचक 16 मार्च दिन सोमवार की शाम 06:14 बजे से शुरू होकर 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को पूर्वाह्न 02:27 बजे समाप्त होगा. 

4. अप्रैल: साल 2026 के चौथे महीने में पंचक 13 अप्रैल दिन सोमवार को सुबह 03:44 बजे से शुरू होकर 17 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को दोपहर 12:02 बजे तक रहेगा. 

5. मई: साल 2026 के पांचवें महीने में पंचक 10 मई दिन रविवार को दोपहर 12:12 बजे से शुरू होकर 14 मई 2026 दिन गुरुवार को रात 10:34 बजे तक रहेगा. 

6. जून: साल 2026 के छठवें महीने में पंचक 6 जून दिन शनिवार की शाम 07:03 बजे से शुरू होकर 11 जून 2026 दिन गुरुवार को सुबह 08:16 बजे तक रहेगा. 

7. जुलाई: साल 2026 के सातवें महीने में पंचक 4 जुलाई दिन शनिवार को पूर्वाह्न 12:48 बजे शुरू होकर 8 जुलाई 2026 दिन बुधवार की शाम 04:00 बजे समाप्त होगा. फिर इसी माह 31 जुलाई दिन शुक्रवार को पंचक सुबह 06:38 बजे से शुरू होकर 4 अगस्त 2026 दिन मंगलवार को रात 09:54 बजे तक रहेगा. 

8. अगस्त: साल 2026 के आठवें महीने में पंचक 1 अगस्त से शुरू होकर 4 अगस्त तक रहेगा. फिर इसी माह 27 अगस्त दिन गुरुवार की दोपहर 01:35 बजे से पंचक प्रारंभ होकर 1 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को पूर्वाह्न 03:23 बजे समाप्त होगा. 

9. सितंबर: साल 2026 के सितंबर महीने में पंचक 23 सितंबर दिन बुधवार को रात में 09:57 बजे से शुरू होकर 28 सितंबर 2026 दिन सोमवार को सुबह 10:16 बजे तक रहेगा. 

10. अक्टूबर: साल 2026 के 10वें महीने अक्टूबर में पंचक 21 अक्टूबर दिन बुधवार को सुबह 07:00 बजे से शुरू होकर 25 अक्टूबर 2026 दिन रविवार की शाम 07:22 बजे तक रहेगा. 

11. नवंबर: साल 2026 के 11वें महीने में पंचक 17 नवंबर दिन मंगलवार को दोपहर 03:30 बजे से शुरू होकर 22 नवंबर 2026 दिन रविवार को सुबह 05:54 बजे समाप्त होगा. 

12. दिसंबर: साल 2026 के 12वें महीने में पंचक 14 दिसंबर दिन सोमवार को रात 10:35 बजे से शुरू होकर 19 दिसंबर 2026 दिन शनिवार की दोपहर 03:58 बजे तक रहेगा. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement