Advertisement

Dhanteras 2026: बाजार जाने से पहले जान लें ये 6 जरूरी बातें, वरना धनतेरस त्योहार बिगाड़ सकता है बजट... जानें खरीदारी से जुड़े टिप्स

धनतेरस के त्योहार पर खरीदारी का खासा महत्व है. लोग खरीदारी के लिए बाजार निकलते हैं, लेकिन कई बार वह बिना किसी लिस्ट के जाते हैं. ऐसे में चांस हैं कि वह किसी जरूरी चीज को भूल जाएं. या फिर खरीदारी के समय जल्दबाजी में खराब क्वालिटी का सामान खरीद लें.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST

धनतेरस का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है. इस दिन लोग सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू और दूसरी नई चीजें खरीदना पसंद करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर नई चीजें घर लाने से सुख-समृद्धि आती है. यही वजह है कि लोग इस दिन जमकर खरीदारी करते हैं. लेकिन कई बार उत्साह में लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से उन्हें बाद में पछताना पड़ता है. अगर आप भी इस धनतेरस खरीदारी करने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें.

बिना बजट बनाए न जाएं खरीदारी करना

धनतेरस पर बाजार में कई तरह के ऑफर और छूट मिलती हैं. इन्हें देखकर लोग कई बार जरूरत से ज्यादा सामान खरीद लेते हैं. इससे उनका बजट बिगड़ सकता है. इसलिए बाजार जाने से पहले तय कर लें कि आपको कितना पैसा खर्च करना है. अपनी जरूरत के हिसाब से ही सामान खरीदें.

जल्दबाजी में सामान की खरीदना करना

त्योहार के समय बाजारों में काफी भीड़ रहती है. ऐसे में लोग जल्दबाजी में सामान पसंद कर लेते हैं. लेकिन ऐसा करने से गलत सामान खरीदने का डर रहता है. इसलिए किसी भी चीज को खरीदने से पहले उसे अच्छी तरह देख लें और उसकी क्वालिटी जांच लें.

सिर्फ सस्ता सामान देखकर न चुनें कुछ भी

कई दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए भारी छूट देते हैं. लेकिन हर सस्ता सामान अच्छा हो, यह जरूरी नहीं है. कम कीमत के चक्कर में खराब या घटिया सामान न खरीदें. खरीदारी करते समय कीमत के साथ सामान की क्वालिटी पर भी ध्यान दें.

सोने-चांदी की प्योरिटी भी जांचें

धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदने का खास महत्व है. अगर आप भी गहने या सिक्के खरीद रहे हैं, तो उनकी शुद्धता जरूर जांचें. सोने के गहनों पर हॉलमार्क और HUID नंबर देखें. चांदी खरीदते समय भी उसकी शुद्धता और वजन की जानकारी लें.

बिल लेना तो कतई न भूलें

कई लोग त्योहार की भीड़ में सामान खरीदने के बाद बिल लेना भूल जाते हैं. यह बड़ी गलती हो सकती है. बिल में सामान की कीमत, वजन, टैक्स और दूसरी जरूरी जानकारी जरूर जांचें. बिल संभालकर रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर सामान बदलने या शिकायत करने में परेशानी न हो.

बिना जरूरत के सामान खरीदना

कई बार त्योहार और अच्छे ऑफर के चक्कर में लोग ऐसी चीजें भी खरीद लेते हैं, जिनकी उन्हें जरूरत नहीं होती. इससे पैसे बेकार खर्च होते हैं. इसलिए खरीदारी से पहले अपनी जरूरतों की सूची बना लें और उसी के अनुसार सामान खरीदें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement