सावन का महीना अपने आप में बेहद पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि अगर मन में विश्वास हो और पूजा सच्ची श्रद्धा से की जाए, तो भोलेनाथ की कृपा से जीवन में अच्छे बदलाव आने लगते हैं. सावन में भक्त शिवलिंग पर जल चढ़ाने के साथ अपनी मनोकामनाओं के लिए कई उपाय करते हैं. ऐसा ही उपाय हम भी आपको बताने जा रहे हैं. अगर आपके घर में भी आर्थिक तंगी चल रही या घर की सुख-शांति प्रभावित हो रही तो इसके लिए सूत्र बताने जा रहे हैं. इस सूत्र को करने मात्र से आपके जीवन की सभी तंगी दूर होगी.
तीसरे सावन में अपनाएं ये सूत्र
सावन के तीसरे सोमवार को भगवान शिव की पूजा के दौरान कुछ खास चीजें अर्पित करने की मान्यता है. इसमें पंचामृत, गन्ने का रस और अखंड चावल यानी अक्षत शामिल हैं. पूजा में इसे भगवान शिव को अर्पित करने से कई सारी समस्या से निजात मिलता है. आइए जानते हैं इनके बारे में,-
धन लाभ के लिए चढ़ाएं ये चीजें
अगर आप आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो तीसरे सावन में पूजा के दौरान पंचामृत, गन्ने का रस और अखंड चावल यानी अक्षत भगवान शिव को अर्पित करें. इन चीजों को शिवलिंग पर चढ़ाते वक्त शुद्ध मन से धन की कामना करें. पूजा करते समय मन को शांत रखें और अपनी परेशानी दूर होने के लिए महादेव से प्रार्थना करें. इससे घर की आर्थिक तंगी दूर होती है.
मानसिक शांति के लिए बेलपत्र का उपाय
सिर्फ आर्थिक परेशानी ही नहीं, कई बार इंसान मानसिक तनाव और परेशानियों से भी घिरा रहता है. ऐसे में तीसरे सावन में भगवान शिव को राम नाम लिखे बेलपत्र चढ़ाने की भी मान्यता बताई गई है. इसके लिए 11, 21, 51 या 101 राम नाम लिखे बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करते हुए मानसिक शांति की कामना करें. साथ ही शिवलिंग के पास कुछ देर बैठ कर भगवान शिव का ध्यान करें.
श्रद्धा से करें भगवान शिव की पूजा
सावन में पूजा के दौरान सबसे जरूरी चीज आपकी श्रद्धा और विश्वास माना जाता है. इसलिए इन चीजों को अर्पित करते समय मन को शांत और शुद्ध रखें और भगवान शिव का ध्यान करें. पंचामृत, गन्ने का रस, अक्षत और राम नाम लिखे बेलपत्र अर्पित कर भक्त अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर होने और मानसिक शांति की कामना कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें