Advertisement

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिन पहनें मां दुर्गा के पसंदीदा रंग, जानें किस दिन कौन-सा रंग माना जाता है शुभ

मान्यता है कि नवरात्र में दिन एक विशेष रंग के कपड़े पहनने से मन में उत्साह, शांति और सकारात्मकता का भाव बना रहता है. ऐसे में अगर आप भी इस नवरात्रि मां दुर्गा की पूजा के दौरान खास रंग के कपड़े पहनना चाहते हैं, तो जानिए नौ दिनों के शुभ रंग और उनसे जुड़ी मान्यताएं.

Shardiya Navratri
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:32 AM IST

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और भक्त व्रत रखकर माता का आशीर्वाद मांगते हैं. नवरात्रि में पूजा-पाठ के साथ रंगों का भी खास महत्व माना जाता है. मान्यता है कि हर दिन एक विशेष रंग के कपड़े पहनने से मन में उत्साह, शांति और सकारात्मकता का भाव बना रहता है. ऐसे में अगर आप भी इस नवरात्रि मां दुर्गा की पूजा के दौरान खास रंग के कपड़े पहनना चाहते हैं, तो जानिए नौ दिनों के शुभ रंग और उनसे जुड़ी मान्यताएं.

नवरात्रि के 9 दिनों के शुभ रंग
पहला दिन: नारंगी रंग

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. यह रंग ऊर्जा, उत्साह और नई शुरुआत का प्रतीक है. इसे पहनकर पूजा करने से मन में सकारात्मक भाव बनाए रखने की मान्यता है.

दूसरा दिन: सफेद रंग
दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है. इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. सफेद रंग पवित्रता, शांति और सादगी का प्रतीक है. इसे मन को शांत रखने से भी जोड़कर देखा जाता है.

तीसरा दिन: लाल रंग
तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. इस दिन लाल रंग के कपड़े पहन सकते हैं. लाल रंग साहस, शक्ति और उत्साह का प्रतीक माना जाता है.

चौथा दिन: गहरा नीला रंग
चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होती है. इस दिन गहरे नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. यह रंग स्थिरता, आत्मविश्वास और गहराई का प्रतीक है.

पांचवां दिन: पीला रंग
पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है. इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने की मान्यता है. पीला रंग खुशी, ज्ञान और उमंग से जुड़ा है.

छठा दिन: हरा रंग
छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है. इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. हरा रंग प्रकृति, हरियाली, विकास और समृद्धि का प्रतीक है.

सातवां दिन: ग्रे रंग
सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है. इस दिन ग्रे यानी स्लेटी रंग के कपड़े पहन सकते हैं. इसे संतुलन, धैर्य और मुश्किलों का सामना करने की क्षमता से जोड़कर देखा जाता है.

आठवां दिन: बैंगनी रंग
अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा की जाती है. इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. यह रंग आध्यात्मिकता, गरिमा और ऐश्वर्य का प्रतीक है.

नौवां दिन: मोरपंखी रंग
नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है. इस दिन मोरपंखी रंग के कपड़े पहनने की मान्यता है. यह रंग सुंदरता, रचनात्मकता और सफलता का प्रतीक माना जाता है.

नवरात्रि में इन बातों का रखें ध्यान
नवरात्रि में पूजा के दौरान साफ और धुले हुए कपड़े पहनें. चाहें तो हर दिन के शुभ रंग से मिलता-जुलता फूल मां दुर्गा को अर्पित कर सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं में इसे शुभ माना जाता है. कुछ परंपराओं में नवरात्रि के दौरान काले रंग के कपड़े पहनने से परहेज किया जाता है, हालांकि इसे लेकर मान्यताएं अलग-अलग हो सकती हैं.
 

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement