Advertisement

शिर्डी साई बाबा मंदिर में प्रोटोकॉल VIP ब्रेक दर्शन के लिए लगेंगे ज्यादा पैसे, अब देने होंगे 300 रुपए

शिर्डी साई बाबा के VIP दर्शन को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है. प्रोटोकॉल वीआईपी ब्रेक दर्शन के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है. पहले ये शुल्क 200 रुपए था. लेकिन अब इसे बढ़ाकर 300 रुपए कर दी गई है.

Shirdi Sai Baba
gnttv.com
  • शिरडी,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:48 PM IST

शिर्डी साई बाबा के वीआईपी दर्शन के लिए अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. प्रोटोकॉल वीआईपी दर्शन के लिए हर भक्त को 300 रुपए खर्च करने पड़ेंगे. पहले इस तरीके से दर्शन के लिए 200 रुपए लगते थे. लेकिन संस्थान ने इसमें बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. 

पहले 200 रुपए लगाता था शुल्क-
शिर्डी साईबाबा संस्थान की ओर से सुबह 9 से 10 बजे, दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तथा रात 8 से 8:30 बजे तक तीन अलग-अलग समय पर जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से 200 रुपये शुल्क लेकर ब्रेक दर्शन की सुविधा दी जाती थी. दूसरी ओर, सामान्य श्रद्धालु भी शीघ्र दर्शन के लिए दर्शन लाइन कॉम्प्लेक्स के गेट नंबर 6 और 7 से 200 रुपये देकर प्रवेश करते थे. लेकिन शीघ्र दर्शन की कतार आगे जाकर मुख्य कतार में मिल जाती थी, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था. समान शुल्क देने के बावजूद प्रोटोकॉल धारकों को सीधे वीआईपी सुविधा मिलती थी. इस असमानता को दूर करने के लिए शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. यह जानकारी साईबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडीलकर ने दी. 

श्रद्धालुओं का क्या कहना है?
प्रोटोकॉल VIP दर्शन के शुल्क बढ़ाने पर श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं है. उनका कहना है कि ये रकम श्रद्धालुओं के सुविधा पर खर्च होगी. नरसिम्हा रेड्डी नाम के श्रद्धालु का कहना है कि बाबा के दर्शन के लिए आया हूँ. मुझे आज प्रोटोकॉल दर्शन मिला है, वो भी ₹200 में. ₹200 से आज ₹300 कर रहे हैं, इसका कोई मतलब नहीं है. ₹500 भी हो तो भी कोई समस्या नहीं है. प्रोटोकॉल बहुत अच्छे से और गरिमा के साथ, एक-एक व्यक्ति की पूरी देखभाल करते हुए कराया गया. सिर्फ 5 मिनट में बहुत अच्छे से दर्शन हो गए.

सशुल्क साई दर्शन और आरती करने वाले श्रद्धालुओं की तुलना में ब्रेक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या केवल लगभग 5.25 प्रतिशत है. वहीं, साई मंदिर में आने वाले कुल श्रद्धालुओं की तुलना में यह संख्या केवल आधा से तीन-चौथाई प्रतिशत के बीच है. ब्रेक दर्शन का शुल्क बढ़ाने के साथ-साथ सामान्य कतार की तरह ही ब्रेक दर्शन के प्रतीक्षा कक्ष में भी श्रद्धालुओं के लिए चाय की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा, ब्रेक दर्शन के दौरान साईबाबा समाधि दर्शन स्थल पर आधा कांच लगाया गया है, जिससे श्रद्धालु साई बाबा की पादुकाओं का स्पर्श कर दर्शन कर सकें.

प्रोटोकॉल VIP ब्रेक दर्शन से 3 करोड़ मिले-
22 जून 2025 से 30 जून 2026 तक के एक वर्ष की अवधि में कुल 1 लाख 58 हजार 596 श्रद्धालुओं ने प्रोटोकॉल VIP ब्रेक दर्शन सुविधा का लाभ लिया. इससे साई संस्थान को 3 करोड़ 17 लाख 19 हजार रुपये की आय हुई. इसी अवधि में लगभग 30 लाख श्रद्धालुओं ने सशुल्क दर्शन और आरती योजना का लाभ उठाया. अब प्रोटोकॉल VIP दर्शन के शुल्क मे बढ़ोतरी करने से साईबाबा मंदिर ट्रस्ट के आय मे पचास प्रतिशत बढ़ोतरी होगी.

(नितिन मिराणे की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement