Krishna Janmashtami 2026: हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व मनाया जाता है. इस साल जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर 2026, दिन शुक्रवार को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान श्री कृष्ण के भक्त व्रत रखते हैं और अपने घरों और मंदिरों में लड्डू गोपाल की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करते हैं.
जन्माष्टमी पर रात्रिकाल की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है, क्योंकि मध्य रात्रि में ही कान्हा का जन्म हुआ था. रात को शुभ मुहूर्त में लोग कान्हा का जन्म करवाते हैं और फिर पूरी विधि-विधान से उनकी आराधना करते हैं. देश के विभिन्न हिस्सों, राज्यों या शहरों में मुहूर्त का समय थोड़ा अलग हो सकता है. यहां आप जान सकते हैं आपके शहर में क्या रहेगा पूजा का मुहूर्त?
4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त
जन्माष्टमी पर महानिशीथ काल कब
जन्माष्टमी की पूजा में महानिशीथ काल का विशेष महत्व होता है. इस वर्ष महानिशीथ काल 4 सितंबर को रात 11.57 बजे से रात 12.43 बजे तक रहेगा. इसी समय भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की पूजा, मंत्र जाप और आरती करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है.
आपके शहर में क्या रहेगा पूजा का मुहूर्त