Advertisement

Surya Dev: 15 जून से सूर्यदेव बदलेंगे अपनी चाल... जानें किस राशि वालों की चमकेगी किस्मत... किसको उठाना पड़ेगा नुकसान

Sun's Transit to Gemini on 15 June: सूर्यदेव 15 जून को वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां वे 16 जुलाई 2025 तक रहेंगे. इस गोचर से मिथुन राशि में देव गुरु बृहस्पति के साथ सूर्य के आने से गुरु आदित्य राजयोग और बुध के साथ त्रिग्रही योग बन रहा है. इससे कुछ राशियों को धनलाभ, पद, प्रतिष्ठा और करियर में बड़े बदलाव मिल सकते हैं. 

Surya Dev
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2025,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST
  • 16 जुलाई तक मिथुन राशि में रहेंगे सूर्यदेव
  • मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों को होंगे चमत्कारिक लाभ

सूर्यदेव 15 जून 2025 को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, इस परिवर्तन से गुरु आदित्य राजयोग बनेगा, जो कई राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है. सूर्यदेव हर महीने अपना राशि परिवर्तन करते हैं, लेकिन इस बार का परिवर्तन विशेष महत्व रखता है.

गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण
मिथुन राशि में पहले से ही देव गुरु बृहस्पति विद्यमान हैं. सूर्य और बृहस्पति के एक ही राशि में आने से गुरु आदित्य राजयोग बनेगा. ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि इस योग के बनने से कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है. उन्हें करियर, बिजनेस और निवेश में शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है.

राशियों पर प्रभाव
सूर्यदेव का मिथुन राशि में प्रवेश 15 जून से 16 जुलाई तक रहेगा. इस दौरान सूर्य, बुध और गुरु का त्रिग्रही योग बनेगा, जो कई राशियों के लिए पद, प्रतिष्ठा और करियर में बड़े बदलाव लेकर आएगा. ज्योतिष के जानकारों का दावा है कि इस परिवर्तन का असर वर्षा और मौसम पर भी पड़ेगा. देश के पूर्वी इलाकों में बारिश से थोड़ी समस्या रह सकती है, लेकिन कुल मिलाकर वर्षा की स्थिति अच्छी होगी.

सूर्यदेव का स्वागत
ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि सूर्यदेव का स्वागत करना चाहिए. एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने पर सूर्यदेव की पूजा उपासना की जानी चाहिए. सुबह नहा धोकर फूल और अक्षत के साथ सूर्यदेव का स्वागत करें और आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करें. सूर्य की उपासना से न सिर्फ आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग खुलता है बल्कि शारीरिक व्याधियां भी दूर होती हैं. सूर्यदेव की पूजा से अनंत लाभ की प्राप्ति होती है.

देश और दुनिया पर प्रभाव
सूर्यदेव का मिथुन राशि में प्रवेश देश में अशांति पैदा कर सकता है. व्यर्थ की विवाद और बैमानस्य में बढ़ोतरी हो सकती है. महंगाई में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है. हालांकि, इस परिवर्तन से देश के पराक्रम को लोग सराहेंगे और भारत तेजी से ताकत के रूप में उभरेगा. सोने के दाम में वृद्धि हो सकती है. 

सूर्यदेव के राशि परिवर्तन से किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

मेष राशि: सूर्यदेव का मिथुन राशि में प्रवेश करने पर मेष राशि वालों के स्वास्थ्य में सुधार होगा और रुके हुए काम पूरे होंगे.

वृषभ राशि: इस राशि वालों को आंखों की समस्याओं पर ध्यान देना होगा और पारिवारिक विवादों से बचना होगा.

मिथुन राशि: इस राशि वालों के करियर में परिवर्तन हो सकता है और कमाई के नए अवसर मिलेंगे. व्यापारियों को मुनाफा होगा और सरकारी नौकरी में जुटे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा.

कर्क राशि: कर्क राशि वालों को महत्वपूर्ण काम रुक सकता है. अपनी सेहत को लेकर सजग रहना होगा.

सिंह राशि: इस राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है. संतान पक्ष की उन्नति होगी और रोग-बीमारियों से मुक्ति मिलेगी.

कन्या राशि: इस राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे.

तुला राशि: इस राशि वालों के करियर में बड़ा बदलाव हो सकता है. स्वास्थ्य की समस्या परेशान कर सकती है.

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों को करियर में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा.

धनु राशि: इस वालों को पुराने निवेश से लाभ मिलेगा. व्यापार में लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नई नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छा अवसर मिलेगा.

कुंभ राशि: इस राशि वालों को जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा.

मीन राशि: इस राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. कोई भी परेशानी होने पर तनाव न लें. स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं.


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement