Advertisement

सूरत में छठ पूजा की धूम शुरू, 1999 से चली आ रही परंपरा के बीच सरोवर पर अपनी जगह पक्की करने में जुटे श्रद्धालु

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर गुजरात के सूरत शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं. शहर के डिंडोली क्षेत्र में स्थित छठ सरोवर पर छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है.

सूरत के डिंडोली स्थित छठ सरोवर पर छठ पूजा की तैयारियां शुरू
संजय सिंह राठौर
  • सूरत ,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:58 PM IST

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर गुजरात के सूरत में रौनक बढ़ने लगी है. डिंडोली इलाके में स्थित छठ सरोवर पर श्रद्धालुओं में अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है. सूर्य देव और छठी मैया की पूजा के लिए लोग सरोवर के किनारे अपनी जगह तय करने में जुट गए हैं. हर साल की तरह इस बार भी यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.

वर्ष 1999 से छठ पूजा का प्रमुख केंद्र है यह सरोवर
सूरत के डिंडोली क्षेत्र में स्थित छठ सरोवर पूर्वांचल और उत्तर भारतीय समाज के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है. यहां वर्ष 1999 से लगातार छठ पूजा की परंपरा निभाई जा रही है. हर साल छठ महापर्व के दौरान व्रती महिलाएं और पुरुष सरोवर के किनारे एकत्र होते हैं और डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. इस दौरान पूरे इलाके में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिलता है.

श्रद्धालुओं ने पहले से जगह करना शुरू किया आरक्षित
छठ पूजा के आयोजन की जिम्मेदारी संभालने वाले श्री छठ मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. श्रद्धालु पूजा के लिए सरोवर के किनारे अपनी जगह सुनिश्चित कर रहे हैं. वर्षों से चली आ रही परंपरा के कारण इस स्थान का विशेष महत्व है.


परिवार की सुख-समृद्धि के लिए रखते हैं व्रत
छठ पूजा में व्रती कठिन उपवास रखकर सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करते हैं. इस दौरान परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और सभी सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है. सूरत में रहने वाले उत्तर भारतीय परिवारों के लिए छठ पूजा अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का खास अवसर भी है. यही वजह है कि पर्व नजदीक आते ही छठ सरोवर पर तैयारियां तेज होने लगी हैं और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ता जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement