Advertisement

Holi 2026 Colours: आज होली की हर तरफ धूम! लाल-हरा-पीला-नारंगी, जानें किसे और किस कलर का लगाएं अबीर-गुलाल और रंग?

Festival of Colours: पूरे देश में होली की उमंग है. अमीर हों या गरीब, बच्चे हों या बुजुर्ग सभी एक रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. होली के हर रंग का अपना महत्व होता है. आप भी किसी को अबीर-गुलाल और रंग लगाने चाहते हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि किसकों कौन से कलर लगा सकते हैं?

Holi 2026 (Photo: PTI)
मिथिलेश कुमार सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:13 AM IST

Holi Ke Rangon Ka Mahatva: होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भावना और भाईचारे का प्रतीक है. इस दिन अमीर हों या गरीब, बच्चे हों या बुजुर्ग सभी एक रंग में रंगे नजर आते हैं. सभी लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल और रंग लगाते हैं. होली की शुभकामनाएं देते हैं. आज यानी 4 मार्च को देश में धूमधाम से होली मनाई जा रही है.

रंगों के इस त्योहार पर हर रंग के अबीर-गुलाल का अपना महत्व होता है. देवी-देवताओं को भी होली के दिन अबीर-गुलाल और रंग लगाया जाता है और भोग चढ़ाया जाता है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इससे पूरे वर्ष भगवान की कृपा बनी रहती है. आप भी किसी को अबीर-गुलाल और रंग लगाने चाहते हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि किसकों कौन से कलर लगा सकते हैं?  होली के दिन बड़ों के चरणों में गुलाल लगाएं. सिर में गुलाल नहीं लगाना चाहिए. 

1. लाल रंग
होली के दिन लोग एक-दूसरे को सबसे अधिक लाल रंग और इसी रंग अबीर-गुलाल लगाते हैं. लाल रंग साहस, उत्साह, पराक्रम और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. लाल रंग को प्रेम के साथ भी जोड़ा जाता है. होली का लाल गुलाल जोश और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक दृष्टि से भी लाल रंग का बहुत अधिक महत्व है. देवी की साधना में लाल रंग महत्वपूर्ण होता है. होली पर लाल रंग का गुलाल बच्चों और युवाओं को लगाना चाहिए. 

2. हरा रंग
रंगों का त्योहार होली पर लाल रंग के बाद सबसे अधिक हरा रंग का उपयोग किया जाता है. हरा रंग प्रकृति की हरियाली और सुंदरता को बढ़ाने वाला रंग है. हरा रंग ताजगी, शीतलता, सुकून और सकारात्मकता का प्रतीक होता है. हरा रंग तनाव भी दूर करता है. होली महापर्व पर आप अपनों से बड़ों को हरा रंग लगा सकते हैं. हरा रंग सौभाग्य और समृद्धि का सूचक माना जाता है.

3. पीला रंग
होली पर पीले रंग का अबीर-गुलाल भी खूब इस्तेमाल किया जाता है. पीला रंग सुंदरता, पूजा और सम्मान का प्रतीक है. चेहरे पर पीला रंग देखने में बहुत सुंदर लगता है. बहनों या घर की महिलाओं को पीले रंग का गुलाल लगाना चाहिए.

4. नारंगी रंग
रंगों के त्योहार होली पर्व लोग नारंगी रंग के गुलाल भी एक-दूसरे को लगाते हैं. नारंगी रंग खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. नारंगी रंग का गुलाल आप अपने करीबी लोग जैसे दोस्तों और परिजनों को लगा सकते हैं.

किस देवी-देवता को कौन सा रंग प्रिय
1. राधा रानी और भगवान कृष्ण 
रंगों के महापर्व होली पर राधा रानी और भगवान कृष्ण की विशेष रूप से आराधना की जाती है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि मां राधा और कृष्ण भगवान ने ही पहली बार होली खेली थी. होली वाले दिन राधा-कृष्ण की पूजा में रंग, अबीर, गुलाल व पिचकारी घर के मंदिर में रखनी चाहिए. अबीर और गुलाल राधा-कृष्ण को लगाना चाहिए. मां राधा को खिले रंग का गुलाल और भगवान कृष्ण को मटमैला गुलाल लगाना चाहिए. ऐसा करने से पति-पत्नी के संबंधों में मिठास बनी रहती है. परिवार में सुख-समृद्धि रहती है. होली के दिन कृष्ण भगवान को ठंडाई में केसर मिलाकर भोग लगाना चाहिए.

2. प्रभु श्रीराम
होली महापर्व पर सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए प्रभु श्रीराम की विशेष प्रकार से पूजा-अर्चना करनी चाहिए. होली की अग्नि में भूनी गई गेहूं और जौ की बालियों का भोग लगाना चाहिए. इससे भगवान आपके भंडार सदैव भरे रखेंगे और आपको कभी पैसों की कमी नहीं होगी.

3. विष्णु भगवान
रंगों का त्योहार होली के दिन विष्णु भगवान को आप बताशे का भोग लगाकर प्रसन्न कर सकते हैं. इस दिन माता लक्ष्मी को पीले या सफेद मिष्ठान का भोग लगाना चाहिए. इसके बाद यह प्रसाद बच्चियों में बांट देना चाहिए. 

4. भगवान शिव 
होली के दिन भगवान शिव के मंदिरों में चिता की राख और रंगों से होली खेलने की परंपरा है. आप घर में भगवान शिव की तस्वीर या प्रतिमा पर होलिका दहन की राख चढ़ाकर प्रसन्न कर सकते हैं. भोले बाबा को भांग की सूखी पत्तियां भी अर्पित करनी चाहिए. चिता की राख ला पाना संभव न हो तो उनके नीले स्वरूप के अनुरूप उन्हें नीले रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए.

5. भगवान गणेश
होली महापर्व के दिन भगवान गणेश के चरणों में हरा गुलाल लगाकर विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए. इसके बाद गणेश जी को ठंडाई का भोग और मोदक का प्रसाद और घास अर्पित करना चाहिए. इस उपाय से भगवान गणेश आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे और आपके सारे दुख हर लेंगे.

6. हनुमानजी
रंगों का त्योहार होली के दिन हनुमानजी को चोला चढ़ाना चाहिए. बजरंगबलि को गुड़ से बनी मीठी रोटियों का भोग लगाना चाहिए. यदि घर मे हनुमानजी की मूर्ति या प्रतिमा है तो होली पर सिंदूरी रंग का गुलाल लगाने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है.

7. मां दुर्गा
होली के दिन मां दुर्गा को लाल रंग की चुनरी या लाल रंग की साड़ी चढ़ाना शुभ होता है. होली के दिन आप जरूरतमंदों को कपड़ों का दान भी कर सकते हैं. मां दुर्गा को लाल गुलाल चढ़ाने से आपको विशेष कृपा प्राप्त होगी और आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे.

8. मां सरस्वती
होली महापर्व के दिन माता सरस्वती की भी आराधना की जाती है. यदि आप घर के पूजास्थल में मां सरस्वती तस्वीर रखते हैं तो उन्हें सफेद रंग के फूल चढ़ाएं और पीले रंग का गुलाल चढ़ाएं.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement