Advertisement

हर हर महादेव! 80 साल की बुजुर्ग शिव भक्त ने काशी विश्वनाथ में 3.5 करोड़ किए दान

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला ने 3.5 करोड़ रुपए दान दिए. बाबा विश्वनाथ की बुजुर्ग भक्त तमिलनाडु की रहने वाली है और एक कारोबारी परिवार से संबंध रखती हैं. उन्होंने अपने दिवंगत बेटों की आत्मिक शांति के लिए दान दिए.

baba vishwanath dham
रोशन जायसवाल
  • वाराणसी,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST

वाराणसी यानी काशी में बाबा विश्वनाथ के दरबार शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. भक्त हर हर महादेव के जयकारे लगा रहे हैं. मंदिर में भक्तों की भीड़ दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है. एक 80 साल की बुजुर्ग शिवभक्त ने तीन करोड़ से ज्यादा की रकम मंदिर में दान की.

बाबा विश्वनाथ को 3.5 करोड़ का दान-
उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी वाराणसी में स्थित विश्वप्रसिद्ध श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में तमिलनाडु से बाबा के दर्शन करने आईं एक 80 साल की बुजुर्ग महिला ने मंदिर प्रशासन को कुल 3 करोड़ 50 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम दान की. महिला ने यह दान अपने दो दिवंगत बेटों की स्मृति में बाबा विश्वनाथ के चरणों में समर्पित किया है.

कारोबारी परिवार से है बुजुर्ग का कनेक्शन-
​दक्षिण भारत के तमिलनाडु की रहने वाली यह बुजुर्ग महिला एक बड़े कारोबारी परिवार से संबंध रखती हैं. अपने पति और दोनों बेटों को खोने के बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन ईश्वर की भक्ति में लीन कर लिया है. काशी आगमन पर उन्होंने बेहद साधारण तरीके से बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की और फिर मंदिर के विकास और जन-कल्याण कार्यों के लिए दान करने की इच्छा प्रकट की.

हर साल दोनों बेटों के नाम से होगा रुद्राभिषेक-
उन्होंने वाराणसी के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम से मुलाकात कर कुल साढ़े तीन करोड़ रुपये का चेक उन्हें सौंपा. इस दान राशि में से 2 करोड़ रुपये सीधे बाबा के चढ़ावे के रूप में दिए गए हैं, जबकि 1 करोड़ रुपये (50-50 लाख रुपये) दोनों बेटों के नाम पर अगले एक वर्ष तक अन्न क्षेत्र (निःशुल्क भोजन सेवा) में भोजन दान के लिए सुरक्षित किए गए हैं. इसके अलावा, उन्होंने अपने बेटों के नाम से अगले 25 वर्षों तक हर साल रुद्राभिषेक पूजन कराने के लिए भी प्रतिवर्ष 25-25 हजार रुपये की व्यवस्था की है.

​श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के भव्य कॉरिडोर निर्माण के बाद से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के साथ-साथ चढ़ावे में भी चमत्कारी बदलाव देखने को मिला है. हाल ही में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने 1 करोड़ रुपए का दान चेक से किया था.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement