वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन पर काफी गहरा असर पड़ता है. यह केवल हमारे घर की बनावट तक ही सीमित नहीं होता, बल्कि हमारी रोजमर्रा की आदतों से भी जुड़ा हुआ होता है. बात अगर घर की सफाई की करें तो वास्तु शास्त्र में घर की सफाई को लेकर झाड़ू-पोछा लगाने तक के नियम बताए गए हैं. लेकिन कई बार या तो हमें इनके बारे में पता नहीं होता या फिर हम इन नियमों को भूल जाते हैं. जिसका असर सीधा हमारे घर पर पड़ता है. घर में नेगेटिव एनर्जी फ्लो करती है, मेंटल टेंशन होती है और अनेक प्रकार की परेशानी से जूझना पड़ता है. ऐसे में जरूरी है कि हमें वास्तु शास्त्र में घर की सफाई से जुड़े नियम पता हों.
हो सकती हैं मां लक्ष्मी नाराज़
वास्तु शास्त्र कहता है कि घर की सफाई करने के लिए सुबह का समय सबसे ठीक होता है. इस समय साफ-सफाई करने से घर से नेगेटिव एनर्जी दूर चली जाती है और पॉजिटिविटी आती है. वहीं अगर शाम के समय झाड़ू-पोछा किया जाए को मां लक्ष्मी नाराज़ होती हैं, जिसके कारण घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है.
क्या है झाड़ू रखने की सही दिशा
जिस तरह वास्तु शास्त्र हर चीज़ के लिए एक सही दिशा बताता है, उसी तरह वह यह भी बताता है कि सफाई का सामान किस स्थान पर रखना चाहिए. वास्तु के हिसाब से झाड़ू को किसी ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जिससे यह लोगों की नज़रों में न आए. इसे खुली जगह में रखना बेहतर नहीं है. साथ ही वास्तु के अनुसार झाड़ू को दक्षिण-पश्चिम दिशा में छिपाकर रखना शुभ माना जाता है.
सफाई के बाद कहां रखें कचरा
कई लोग सफाई के बाद कचरा घर के मेन गेट के पास रख देते हैं, जो वास्तु के अनुसार गलत है. ऐसा करने से घर में पॉजिटिविटी एंटर नहीं कर पाती है. बेहतर है कि सफाई करने के साथ ही कूड़े को डस्टबिन में डाल देना चाहिए, ऐसा करने घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है.
गीले पोछे को सही तरीके से संभालें
पोछा लगाने के बाद गीले कपड़े को यूं ही कोने में छोड़ देना लोगों की आम आदत है, लेकिन यह आदत एक बड़ी गलती साबित हो सकती है. इससे घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है. इसलिए पोछे को धोकर अच्छी तरह सुखाना और सही जगह पर रखना जरूरी है, ताकि घर का माहौल स्वच्छ और पॉजिटिव एनर्जी से भरा रहे.
गुरुवार और शुक्रवार के नियम
वास्तु शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन पोछा लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह दिन घर की खुशहाली से जुड़ा हुआ होता है. वहीं शुक्रवार को सफाई करते समय खास ध्यान रखना चाहिए कि घर पूरी तरह साफ हो, क्योंकि यह दिन मां लक्ष्मी से जुड़ा हुआ माना जाता है.