Vastu Tips for Money
Vastu Tips for Money
Vastu Tips: रास्ते में यूं ही चलते-चलते यदि गिरा हुआ सिक्का या नोट मिल जाए तो बड़ी खुशी होती है. इसे हम अपने परिजनों या दोस्तों के साथ शेयर करना पसंद करते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि रास्ते में गिरे पैसों को उठाना चाहिए या नहीं. यहां आप जान सकते हैं गिरे हुए सिक्के और नोट का उठाना शुभ होता है या अशुभ.
1. मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलने का है प्रतीक
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के मुताबिक रास्ते में गिरे हुए पैसों को मिलना सिर्फ एक संयोग नहीं बल्कि जीवन में आने वाली परिस्थितियों का एक खास संकेत होता है. यदि आपको सड़क या गली या फिर किसी जगह पर गिरे हुए पैसे मिलते हैं तो इसे बेहद शुभ माना जाता है. इसे मां लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद माना जाता है. यह इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में आपको ढेर सारा धन मिलने वाला है.
2. कई सिक्कों के मिलने का क्या है संकेत
रास्ते में ढेर सारे सिक्कों को मिलना बेहद शुभ माना जाता है. यदि आपको रास्ते में गिरे हुए सिक्के मिलते हैं तो यह संकेत है कि भगवान आपकी राह और आसान कर रहे हैं. यह दर्शाता है कि जल्द ही आपके जीवन में कोई खुशी भरा समाचार आने वाला है. रास्ते में मिले सिक्के को संभालकर रखना शुभ माना जाता है. इस सिक्के को पास में रखने से तरक्की और सौभाग्य बढ़ता है.
3. धातु का पुराना सिक्का मिलने का क्या है मतलब
यदि आपको कोई पुराना धातु का सिक्का गिरा हुआ मिलता है तो इसे विशेष रूप से दैवीय आशीर्वाद माना जाता है. आपको मालूम हो कि आजकल चलन में आने वाले धातु के सिक्के भी इस श्रेणी में आते हैं. ऐसे में इन्हें भी काफी शुभ माना जाता है. धातु के सिक्के मिलने का मतलब है कि आपको दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होने वाला है.
4. पैसे से भरा पर्स मिलने का क्या है संकेत
ज्योतिष के अनुसार यदि आपको रास्ते में गिरा हुआ पैसे से भरा पर्स मिलता है तो यह संकेत है कि आपके जीवन में जल्द ही कुछ शुभ होने वाला है. आपको पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना बन सकती है.
5. अंक 1 वाले रुपए और सिक्के मिलने का मतलब
यदि आपको 1 अंक वाले सिक्के या रुपए मिलते हैं तो इसका अर्थ है कि आप जल्द कोई नई शुरुआत करने वाले हैं. इसका मतलब है कि आप अपने नए विचारों को साकार रूप देने की तरफ आगे बढ़ेंगे. आपको जल्द किसी क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है या फिर आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले हैं. एक दूसरा मतलब यह हो सकता है कि यह यूनिटी की तरफ इशारा करता है. परलौकिक दुनिया से यह आपके संबंध को भी बताता है. यही नहीं यह एक संदेश है कि आपको अपने भीतर के सारे डर खत्म करके नई शुरुआत की तरफ आगे बढ़ना चाहिए.
6. अंक 10 वाली करेंसी मिलने का क्या है संकेत
अंक 10 या उसके गुणक में यदि आपको कोई करेंसी मिलती है तो आपको सचेत रहने की जरूरत है. आपको अपने इंस्टिक्ट पर भरोसा करना होगा और अपने फैसले के साथ आगे बढ़ना चाहिए. आपका दिल जो कह रहा है, उसे ध्यान से सुनने की जरूरत है.
7. सुबह धन मिलने का मतलब
यदि आपको सुबह के समय रास्ते में धन मिलता है तो यह सौभाग्य का प्रतीक है. यह संकेत है कि आपके जीवन में प्रगति होने वाली है. सुबह में मिले धन को अपने पास सुरक्षित रखना चाहिए.
8. आर्थिक लाभ का संकेत
यदि आप ऑफिस या अपने काम से वापस लौट रहे हैं और रास्ते में आपको पैसे मिल जाएं तो यह आर्थिक लाभ का संकेत है. इसका मतलब है कि आपकी मेहनत जल्द रंग लाने वाली है. आपको जल्द ही धन लाभ हो सकता है. यदि कोई महत्वपूर्ण काम, इंटरव्यू या मीटिंग के लिए घर से निकल रहा है और रास्ते में गिरे पैसे दिखें तो यह संकेत है कि आपका काम बिना किसी रुकावट के पूरा होने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गिरे हुए पैसे उठाने के बाद उसमें से कुछ हिस्सा किसी गरीब को दान जरूर करना चाहिए. आप कुछ पैसे मंदिर के दानपेटी में भी डाल सकते हैं. ऐसा करने से धन के साथ जुड़ी किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है.