Advertisement

घर में विराजमान करना चाहते हैं बप्पा, तो इन बातों का रखें ध्यान... वास्तु दोष को भी दूर करेंगे गणपति!

घर में किसी भी भगवान की प्रतिमा को रखने को लेकर कुछ नियम होते हैं. इसके उनका आकार, मुद्रा, रंग से लेकर दिशा तक शामिल होती है. ऐसा ही बप्पा की मूर्ति के साथ भी होता है.

Lord Ganesh
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

भगवान गणेश को हिंदू धर्म में प्रथम पूज्य माना जाता है. उन्हें सभी परेशानियों को दूर करने वाला और बुद्धि देने वाला देवता माना जाता है. वास्तु के अनुसार, घर में गणेश जी की मूर्ति सही जगह और सही तरीके से रखने से घर का माहौल पॉजिटिव हो सकता है. माना जाता है कि गणेश जी की कृपा से घर के कई वास्तु दोष दूर किए जा सकते हैं. मुख्य द्वार, पूजा घर, रसोई और पढ़ाई की जगह पर गणेश जी की मूर्ति रखने के अलग-अलग नियम बताए गए हैं.

गणेश जी की मूर्ति रखने के नियम

घर में गणेश जी की बहुत सारी मूर्तियां एक साथ नहीं रखनी चाहिए. पूजा की जगह पर एक साथ तीन गणेश प्रतिमाएं रखना शुभ नहीं माना जाता. घर में गणेश जी की ऐसी मूर्ति रखना बेहतर माना जाता है, जिसमें उनकी सूंड बाईं ओर हो. मूर्ति बहुत बड़ी नहीं होनी चाहिए. वास्तु में करीब 12 अंगुल तक की प्रतिमा को अच्छा माना गया है.

गणेश जी की पीले रंग की मूर्ति को शुभ माना जाता है. वहीं, गणेश जी को पूजा में तुलसी की पत्तियां नहीं चढ़ानी चाहिए. रोज पूजा के समय गणेश जी को दूर्वा चढ़ाना शुभ माना जाता है.

वास्तु दोष दूर करने के लिए कहां रखें गणेश जी?

बच्चों के कमरे या उनकी पढ़ाई की मेज पर पीले या हल्के हरे रंग के गणेश जी की छोटी मूर्ति रखी जा सकती है. मान्यता है कि इससे पढ़ाई में मन लगाने और शिक्षा से जुड़े कामों में सफलता पाने में मदद मिलती है.

घर के मुख्य दरवाजे पर गणेश जी की प्रतिमा लगाते समय भी सही जगह का ध्यान रखना चाहिए. मान्यता के अनुसार प्रतिमा घर के अंदर की ओर लगाना बेहतर माना जाता है. इसे दरवाजे के बाहर लगाने से बचना चाहिए.

पूजा घर में पीले रंग के गणेश जी की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है. इससे घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है और बाधाएं दूर होने की मान्यता है. शयन कक्ष यानी बेडरूम में भगवान की मूर्ति रखने से बचना चाहिए.

किस रंग के गणेश जी कहां रखें?

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, धातु के गणेश जी की प्रतिमा लिविंग एरिया में रखना अच्छा माना जाता है. इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और आपसी मेल बढ़ने की मान्यता है. सफेद रंग के गणेश जी को धन रखने वाली जगह पर रखने की सलाह दी जाती है. माना जाता है कि इससे आर्थिक परेशानियां और कर्ज कम करने में मदद मिल सकती है.

पीले गणेश जी पूजा स्थान के लिए शुभ माने जाते हैं, जबकि हरे रंग के गणेश जी को पढ़ाई की जगह पर रखना अच्छा माना जाता है. मान्यता है कि इससे शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग मजबूत होते हैं. घर में गणेश जी की बहुत सारी प्रतिमाएं लगाने के बजाय कम और सही जगह पर मूर्ति रखना बेहतर माना जाता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर के अलग-अलग स्थानों पर ‘ॐ’ का चिन्ह लगाना भी सकारात्मक माना जाता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement