Vastu Tips: आज ही अपनाएं ये उपाय.. चुंबक की तरह खिंचता आएगा पैसा, शुक्रवार को ही काम करेगा जादू

हर कोई चाहता है कि उसके जीवन में धन के रास्ते बनें और ज्यादा धन प्राप्त हो. ऐसे में वास्तु शास्त्र में बताएं कुछ उपाय को अपनाने से धन की वृद्धि होती है.

Vastu Tips For Money
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:52 PM IST

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में एनर्जी बैलेंस को लेकर काफी ज्यादा महत्व है. वास्तु में बताए गए नियम अगर सही तरीके से अपनाए जाएं, तो जीवन में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहती है. खासकर धन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए वास्तु में कई आसान उपाय बताए गए हैं. शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी से जुड़ा होता है, इसलिए इस दिन कुछ खास चीजें अपने पर्स या तिजोरी में रखने से धन की वर्षा हो सकती है. तो चलिए बताते हैं उन उपाय के बारे में.

चांदी का सिक्का से आएगा धन
वास्तु के अनुसार, शुक्रवार के दिन पर्स में चांदी का सिक्का रखना बहुत शुभ माना जाता है. चांदी को प्योरिटी और पॉजिटिव एनर्जी का से जोड़ा जाता है. जब आप इसे अपने पास रखते हैं, तो यह धन को अट्रैक्ट करता है.साथ ही खर्चों पर भी कंट्रोल करता है.

लाल कपड़े में बांधे कौड़ी
कौड़ी को पुराने समय से ही धन बढ़ाने का प्रतीक माना जाता रहा है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन एक या तीन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर पर्स या तिजोरी में रखना शुभ होता है. इस उपाय की मदद से जीवन में फाइनेंनशियल स्टेबिलिटी आती है.

कमल के फूल का असर
कमल का फूल माता लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है और यह खुशहाली का प्रतीक है. अगर आपके पास असली कमल का फूल नहीं है, तो उसकी तस्वीर भी तिजोरी में रखी जा सकती है. ऐसा करने से घर में धन के आने के रास्ते खुल जाते हैं.

इन उपायों को करते समय साफ-सफाई और श्रद्धा का ध्यान रखना जरूरी है. पर्स या तिजोरी को कभी भी गंदा न रखें. फटे-पुराने कागज, बेकार रसीदें या गैर जरूरी चीज़े इसमें रखने से नेगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है.

 

Read more!

RECOMMENDED