Advertisement

आपके चलने की रफ्तार बताती है बहुत कुछ, कितना कॉन्फिडेंस है आपमें बताता है पॉश्चर... जानें क्या कहती है आपकी बॉडी लैंग्वेज

बॉडी लैंग्वेज को पढ़कर किसी इंसान के स्वभाव के बारे में कुछ अंदाजा लगाया जाता है. बॉडी लैंग्वेज पढ़ने में किसी इंसान के चलने के तरीके को भी शामिल किया जाता है. कोई कितना तेज चल रहा है या कितना धीरे, यहां तक की उसका पॉश्चर की उसकी पर्सनेलिटी के बारे में कुछ इशारे देता है.

Walking Style of People
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

लोगों के चलने के तरीके में एक बात बहुत आम है. किसी भी दो इंसानों की चलने की रफ्तार एक जैसी नहीं होती. कोई बहुत तेज चलता है तो कोई आराम से कदम बढ़ाता है. कुछ लोग सीना सीधा करके चलते हैं, जबकि कुछ की नजर हमेशा जमीन की तरफ रहती है. साइकोलॉजी की माने तो इंसान के चलने का तरीका उसके स्वभाव और सोच के बारे में कुछ बता सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि किसी भी इंसान की चाल उसकी पर्सनेलिटी के साथ कैसा कनेक्शन रखती है.

तेज चलने वाले लोग किस प्रकार के होते हैं?

अगर आप हमेशा तेज कदमों से चलते हैं और ऐसा लगता है कि आपको हर समय कहीं जल्दी पहुंचना है, तो आप काफी एक्टिव हो सकते हैं. ऐसे लोग अपने मोटिव को लेकर काफी सीरियस रहते हैं. इन्हें काम को जल्दी पूरा करना पसंद होता है. समय की कीमत समझना और जल्दी फैसला लेना भी इनकी खासियत हो सकती है. ऐसे लोगों में खुद पर भरोसा अच्छा होता है. हालांकि, हर समय जल्दी में रहने के कारण कभी-कभी टेंशन या चिड़चिड़ापन भी नजर आ सकता है.

क्यों आराम से चलना पसंद करते हैं लोग?

कुछ लोग बिना किसी जल्दबाजी के धीरे-धीरे चलते हैं. ऐसे लोग आमतौर पर शांत माने जाते हैं. इन्हें हर काम जल्दी करने की जरूरत महसूस नहीं होती. ये अपने आसपास की चीजों पर ध्यान देते हैं और मौजूदा पल का आनंद लेना पसंद कर सकते हैं. काम का दबाव भी इन पर आसानी से हावी नहीं होता.

अगर रहता है सीना सीधा और नजर सामने तो...

अगर आप गर्दन सीधी, कंधे सही और नजर सामने रखकर चलते हैं, तो यह कॉन्फिडेंट होने का इशारा माना जाता है. ऐसे लोग लोगों से आसानी से किसी से भी बात कर लेते हैं. अपनी बात खुलकर रखने में भी इन्हें ज्यादा झिझक नहीं होती. इनकी पर्सनेलिटी फ्रेंडली हो सकती है.

नीचे देखकर या झुककर चलने वाले

अगर कोई व्यक्ति चलते समय जमीन की ओर देखता है या उसके कंधे झुके रहते हैं, तो इसे शांत और कम बोलने वाले बिहेवियर से जोड़ा जाता है. ऐसे लोग अपनी बातें और इमोशन हर किसी से जल्दी शेयर नहीं करते. वे चीजों के बारे में ज्यादा सोच सकते हैं और अक्सर अपनी ही सोच में खोए रहते हैं. कभी-कभी ऐसी चाल लो कॉन्फिडेंस या उदासी का इशारा भी हो सकती है.

किसी के चलने के स्टाइल से उसकी पर्सनेलिटी के बारे में केवल एक अंदाजा लगया जा सकता है. लेकिन उस व्यक्ति का असल स्वभाव कैसा है वह केवल उसकी चाल से नहीं पता लगता. चाल से अंदाजा लगाना केवल एक बॉडी लैंग्वेज को पढ़ना है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement